ताजा खबर
आज से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ   ||    दिल के मरीजों के लिए दवा का काम करती है चुकंदर, इन तरीकों से खाने में करें शामिल   ||    मानहानि मामला : गुजरात की अदालत ने केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ फिर जारी किया समन   ||    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 16-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 'अमृत जनरेशन' अभियान शुरू किया   ||    Steel Price Per Kg Today in India 2023: यहां जानें क्या हैं आज आपके शहर में स्टील का भाव   ||    Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, यहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल; देखें नई कीमत   ||    Gold Silver Rate Today, 08 June 2023: सोना हो गया सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सो...   ||    अरब सागर से उठा तूफान गुजरात से कर्नाटक और गोवा तक मचाएगा उथलपुथल! मैप में देखें कब कहां से गुजरेगा   ||    10 कदम पर जज की कुर्सी... वकील की ड्रेस में दनादन फायरिंग, इतिहास बन गया गैंगस्टर संजीव जीवा   ||    बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने बताया क्यों लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप   ||   

स्वर्ण स्वर भारत एंथम पर सुरेश वाडकर, कैलाश खेर, कुमार विश्वास और रवि किशन ने रखे अपने विचार

न्यूज़ हेल्पलाइन- 9 मार्च 2022       भारत हज़ारों साल से अपने सांस्कृतिक महत्व के साथ गहरी परंपराओं और मूल्यों की भूमि के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है। ऐसे में कई पीढ़ियों से गाए जाने वाले गानों के माध्यम से  इन संस्कृतियों को लम्बे समय से संजोया गया है। इस परंपरा को बनाए रखने और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भक्ति गाथाओं की दुनिया में दिग्गज, पद्म श्री सुरेश वाडकर, रवि किशन, पद्म श्री कैलाश खेर और डॉ कुमार विश्वास 'स्वर्ण स्वर भारत' के साथ आए हैं।

बता दें कि स्वर्ण स्वर भारत एक स्पिरिचुअल नैरेटिव म्यूजिक रियलिटी शो है, जहां टैलेंटेड म्यूजिशियन अपनी भक्ति को भावपूर्ण भजनों के रूप में प्रदर्शित करते हैं, और वह भी डॉ कुमार विश्वास द्वारा सुनाई गई हमारे आध्यात्मिक ग्रंथों की प्राचीन कहानियों के साथ। एक्टर रवि किशन, देव ऋषि नारद मुनि के किरदार को दीखाने वाले करने वाले शो को आकर्षक रूप से होस्ट करते हैं।

'हर हर में, घर घर में' ये शो का आधिकारिक एंथम है जो चार सदस्यों के बीच हुए शानदार सहयोग को दर्शाता है और शो के वास्तविक सार को भी सबसे सही और वास्तविक तरीके से पेश करता है।

देश की आध्यात्मिक और धार्मिक संस्कृति का सम्मान करते हुए, यह एंथम उस भारत देश को शानदार ढंग से दर्शाता है जो हमारी संस्कृति का एक प्राचीन हिस्सा रहा है। यह गीत केवल युवा पीढ़ी से हमारे देश की समृद्ध और सुंदर जड़ों से जुड़ने की अपील करता है, बल्कि उन्हें सही रास्ते पर चलने का भी आग्रह करता है जो उन्हें बहुतायत यानी भक्ति की ओर ले जाने में सफल होगा। भारत के कुछ सबसे पवित्र मंदिरों और महान गुरुओं को प्रदर्शित करते हुए यह संगीत वीडियो आज के समय में विश्वास के कुछ सबसे मजबूत स्तंभों को प्रदर्शित करता है, जबकि सभी को फिलहाल इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

यह संगीत व्हिडिओ शो के चार मुख्य सदस्यों द्वारा गाया गया जिसमे इस गीत को कैलाश खेर द्वारा रचित और लिखा गया है। एंथम का निर्माण संगीत लेबल फैथॉम पिक्चर्स के तहत किया गया है।
इस बारे में सुरेश वाडकर कहते हैं, “स्वर्ण स्वर भारत एंथम को खूबसूरती से बनाया गया है। कैलाश खेर जी ने इसे बेबाकी से लिखा है और इतनी अच्छी धुन बनाई है कि इसे गुनगुनाने से कोई खुद को रोक नहीं सकता। कुल मिलाकर, गीत एक गुलदस्ता है जिसमें एक रंगीन भारत और भक्ति की सुंदर भावनाएँ शामिल हैं।

कैलाश खेर कहते हैं, "बहुत कम गाने ऐसे होते हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट के दायरे से परे होते हैं और आत्मबोध तक पहुंचते हैं। एसएसबी एंथम ऐसा ही एक गाना है। यह असल और गहरी भावनाओं को दर्शाता है, जो एक व्यक्ति तब महसूस करता है, जब वह अपनी इमोशनल पर सेल्फ रिफ्लेक्शन करता है।"

वहीं, कुमार विश्वास कहते हैं, “SSB एंथम भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। यह केवल देश की संस्कृति के बारे में बात करता है बल्कि यह व्यक्त करता है कि देश कैसे कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। कैलाश खेर जी ने इस गाने को बनाने में शानदार काम किया है।

जबकि इस बारे में आगे बात करते हुए रवि किशन कहते हैं, “ऐसे बहुत भक्ति गीत हैं जो एक ऐसे भारत को दर्शाती हैं जिसका हमने सपना देखा था और केवल बचपन की कहानियों में सुना था। 'हर हर में, घर घर में' इसे अद्भुत ढंग से सामने लाया गया है और मैं इस एंथम का हिस्सा बनकर असल में धन्य महसूस करता हूं। मुझे पता है कि यह एंथम आने वाले वर्षों तक सभी को याद रहेगा और यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला।

Posted On:Wednesday, March 9, 2022


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.