ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

5 ब्यूटी प्रोडक्ट्स जिन्हे आपको किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए

जब कभी हम मेकअप कर रहे होते है तो ऐसे में दोस्त की लिपस्टिक का रंग अच्छा लग कर हम उसे इस्तेमाल कर लेते है। शेयरिंग इस केयरिंग यह बात हम हमेशा से सुनते आये है लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिन्हे आप किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते। अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ भी नहीं। आज हम आपको उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बताएँगे जिन्हे आपको किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए क्यूंकि उनको शेयर करने के साथ साथ बहुत रिस्क होता है। 
 
1. मेक अप ब्रश %3A 
मेकअप ऍप्लिकेटर्स को आप किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते है। इनपर बैक्टीरिया होता है इसलिए किसी भी इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको अपना मेकअप ब्रश और  स्पंज इस्तेमाल करना चाहिए। 
 
2. लिपस्टिक या लिप बाम 
लिपस्टिक और लिप बाम सबसे ज्यादा शेयर किये जाते है। सबको लगता है कि यह शेयर करने से कुछ नुक्सान नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते है अगर आप अपनी लिपस्टिक किसीके साथ शेयर करते है तो उनके होठों का बैक्टीरिया आपकी लिपस्टिक पर ट्रांसफर हो जाता है जिसकी वजह से कई इन्फेक्शन होने का डर होता है। 
 
3. मस्कारा 
मस्कारा के ब्रश पर भी बहुत से बैक्टीरिया होते है। अगर आप यह किसी को शेयर करते है तोह आपको आँखों में इन्फेक्शन होने का डर होता है। अपनी आँखों को इन चीजों से बचाने का आपको बहुत ध्यान रखना होता है क्यूंकि हमारी आँखों पर कोई प्रोटेक्टिव लेयर नहीं होती है। 
 
4. मॉइस्चराइज़र जार 
आप सोच रहे होंगे की मॉइस्चराइज़र शेयर करने में क्या प्रॉब्लम। अगर वह किसी ट्यूब में है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर वह किसी जार में है तो आप उसे न शेयर करे। क्यूंकि जार से निकालने के लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते है। किसी की उंगलियों पर जो बैक्टीरिया होता है वह उस जार में रह जाता है जिस से आपको प्रॉब्लम हो सकती है।  
 
5. हेयर ब्रश 
किसी का हेयर ब्रश या कंघी इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गलती होती है। हर इंसान का स्कैल्प अलग होता है और इसलिए उसका हेयर ब्रश भी पर्सनल होना चाहिए। आप किसी के हेयर ब्रश को इस्तेमाल करके उनके स्कैल्प का इन्फेक्शन ट्रांसफर कर सकते है। साथ साथ इस से डैंड्रफ प्रॉब्लम भी बढ़ती है। 

Posted On:Saturday, April 17, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.