ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आईपीएल 2021 में अपनी टीम की हार से निराश शाहरुख़ खान ने फैस से मांगी माफी

 
अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) क्रिकेट टीम केकेआर (कोलकाता नाइटराइडर्स) को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी टीम भी आईपीएल में अपने प्रदर्शन की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। मंगलवार को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में खेले गए मैच में  शाहरुख खान की टीम केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। टीम केकेआर की इस हार के बाद उनके फैंस उनसे काफी नाराज दिखे। फैंस की इस नाराजगी को देखते हुए  क्रिकेट टीम केकेआर के सह मालिक और अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैंस से माफी मांगी है। शाहरुख खान ने लिखा-'निराशाजनक प्रदर्शन, कम शब्दों में कहूंगा, सभी कोलकाता नाइट राइडर्स फैंस से माफी चाहूंगा!'
 
 
उल्लेखनीय है कि आइपीएल 2021 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 152 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी और मुंबई ने 10 रन से मैच जीत लिया। आईपीएल 2021  में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस मुकाबले किसी को भी केकेआर के इस निराशाजनक प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी।

Posted On:Wednesday, April 14, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.