ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दशाश्वमेध स्थित शीतला माता मंदिर को किया गया सैनिटाइज़

वाराणसी, 08 अप्रैल। जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से वृद्धि हो गई है। हर रोज सौ से अधिक मरीज मिलने के चलते यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच जिला प्रशासन द्वारा एतिहात के तौर पर नाइट कर्फ्यू सहित अन्य निर्देश जारी किए गए। वहीं इस महामारी से बचने के लिए काशीवासियों द्वारा खुद से भी पहल किया जाने लगा है। 

वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट स्थित माता शीतला मंदिर के प्रांगण को गुरुवार को सैनिटाइज किया गया। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंदिर को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही माता के दर्शन को आने वाले भक्तों को कोविड नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए दर्शन कराया जा रहा है। 

 
मंदिर के उपमहंत अवधेश पाण्डेय ने बताया कि वाराणसी में फिर से कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर चल रहा है। डीएम द्वारा अब रात्रि कर्फ्यू का भी आदेश दे दिया गया है। इसलिए शासन -प्रशासन द्वारा दिये गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज पूरे मंदिर को सैनिटाइज किया गया।  

महंत ने बताया कि पूरे मंदिर को प्रतिदिन दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर में जितने भी पूजारी हैं सबको दिशा-निर्देश दिया गया है कि बिना मास्क के मंदिर में किसी को प्रवेश करने नहीं दिया जाए और भक्तों को जागरुक किया जाए। माता शीतला से यही कामना है कि जल्द से जल्द कोरोना का नाश हो।

Posted On:Thursday, April 8, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.