ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

पश्चिम बंगाल हिंसा %3A ट्विटर पर ब्लॉक होने के बाद इंस्टा पर भावुक हुईं कंगना ने दोहराई राष्ट्रपति शासन की मांग

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद वहां से लगातार हिंसा की ख़बरें सामने आ रही हैं। भाजपा का आरोप है कि ये हिंसा टीएमसी के द्वारा की जा रही है और उनकी पार्टी के लोगों को मारा जा रहा है। वहीं अब बंगाल में हो रही हिंसा पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो में कंगना कहती है कि-'बंगाल से विचलित करने वाली खबरें आ रही हैं। खुलेआम लोगों के मर्डर और गैंगरेप हो रहे हैं। कोई भी अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म सीएनएन, गार्डियन या टाइम इसे कवर नहीं कर रहा है। मुझे इनकी भारत के खिलाफ साजिश समझ नहीं आ रही है। क्या हिंदू खून इतना सस्ता है या बहुत बड़ी साजिश का हम शिकार हो रहे हैं। मैं अपनी सरकार जिनकी मैं बहुत बड़ी समर्थक हूं, उनसे भी कहना चाहती हूं कि मैं बहुत परेशान हूं। वहां पर खून की नदियां बह रही हैं। देशद्रोहियों से इतना क्यों डर गए हो। हमें पता है अंतरराष्ट्रीय दवाब है। अब राष्ट्रपति शासन की जरूरत है। जवाहर लाल नेहरू ने 12 बार और इंदिरा गांधी ने 50 राष्ट्रपति शासन लगाया था और मनमोहन सिंह ने 10-12 बार लगाया था तो हम किससे डर रहे हैं। इस देश को क्या देशद्रोही चलाएंगे। मासूमों की हत्या होगी और हम सिर्फ धरना देंगे। मैं सरकार को कहना चाहूंगी कि प्लीज जल्दी से जल्दी नरसंहार रोकिए।'
 
कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इससे पहले कंगना ने ट्विटर पर टीएमसी के खिलाफ कई विवादित टिप्पणियां की थी, जिसके कारण मंगलवार को उनका ट्विटर अक्कोउट सस्पेंड कर दिया गया।
 

Posted On:Tuesday, May 4, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.