ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बाबा विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मामले में न्यायालय के फैसले से संतों में हर्ष

वाराणसी, 08 अप्रैल। स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर (काशी विश्वनाथ) और ज्ञानवापी मामले में गुरुवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी की अदालत के फैसले का काशी में संतों ने स्वागत किया है। 
 
 गुरुवार की शाम न्यायालय के फैसले पर हर्ष जताते हुए अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने उम्मीद जताई कि अब काशी विश्वनाथ के साथ मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान जन्मस्थान के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। 
 
 उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि मुकदमें में जो बाबा विश्वनाथ का स्थान है।आदिविश्वेश्वर महादेव जिन्हें अविमुक्त काशी विश्वनाथ कहते है। इस संदर्भ में न्यायालय के द्यारा फैसला इसका एक सर्वे हो। इस सर्वे का क्या स्वरूप है कौन सा धार्मिक स्वरूप है। न्यायालय द्यारा पुरातात्विक सर्वे कराने और इसका खर्च राज्य सरकार वहन करे ऐसा फैसला दिया गया है। संत समाज इस फैसले का स्वागत करता है। 
 
बताते चलें, काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। माना जाता है कि इस मंदिर में आदि शंकराचार्य, संत एकनाथ, रामकृष्ण परमहंस, स्‍वामी विवेकानंद, महर्षि दयानंद, गोस्‍वामी तुलसीदास ने भी काशी विश्वनाथ के दर्शन किए थे। 
 
काशी विश्वनाथ के वर्तमान मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने करवाया था। इसके बाद महाराजा रणजीत सिंह ने यहां सोने के द्वार बनवाए थे।
 
ऐसी पवित्र नगरी को मुगल शासक औरंगजेब की धर्मांधता का शिकार बनना पड़ा। उसने हिंदू धर्म के अन्य पवित्र स्थानों की भाँति काशी के भी प्राचीन मंदिरों को विध्वस्त करा दिया। सनातन धर्म में माना जाता है कि मूल काशी विश्वनाथ के मंदिर को तुड़वाकर उसके स्थान पर उसने एक बड़ी मसजिद बनवाई जो आज भी वर्तमान है। 
 
 आदि विश्वेश्वर मन्दिर के मूल अहाते में देवी श्रृंगार गौरी की पूजा निरंतर होने के भी प्रमाण पुराण बताते हैं। औरंगजेब ने श्रृंगार गौरी मंदिर के एक बड़े हिस्से को भी ध्वस्त करा दिया था। 
 
मान्यता है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के चारों ओर पांच कोस के दायरे में काशी अविमुक्त क्षेत्र है,जहां की अधिष्ठात्री देवी श्रृंगार गौरी स्वयंभू हैं। स्कन्द पुराण और शिव महापुराण में इसका वर्णन है।

Posted On:Thursday, April 8, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.