ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

ममता का दावा- नरेन्द्र मोदी को पता था कि सीतलकुची में चलेगी गोली

कोलकाता, 12 अप्रैल । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा जुबानी प्रहार किया। ममता ने दोहराया है कि चौथे चरण के मतदान वाले दिन कूचबिहार जिले के सीतलकुची में सुरक्षाबलों का फायरिंग करना भारतीय जनता पार्टी की साजिश का हिस्सा था। 
 
सोमवार को नदिया जिले के राणाघाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सोची-समझी साजिश के तहत सीतलकुची में हिंसा कराई। उन्होंने दावा किया कि साजिश के तहत एक महिला को भेजकर उकसाया गया। उसके बाद ही सेंट्रल फोर्स ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबकुछ गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस बारे में पूरी जानकारी थी। 
 
प्रदेश भाजपा के विवादित नेता राहुल सिन्हा के बयान का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि और अधिक गोली मारनी चाहिए थी। इन नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। भाजपा पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि उनका नारा है, हरे कृष्णा हरे हरे गोली मार कर लोगों की हत्या करें। इसीलिए कह रही हूं कि भाजपा को एक भी वोट मत दीजिए। ममता ने कहा कि किसने गोली चलाई, उन सभी लोगों के नाम मैंने पता कर लिया है। पूरी घटना भी जांच कर सामने लाऊंगी।
 
मतदान वाले दिन सीतलकुची में गोली लगने से आनंद बर्मन नाम के 18 साल के युवक की मौत पर ममता बनर्जी के संवेदना नहीं जताए जाने वाले अमित शाह के दावे पर भी ममता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन एक 18 साल के राजवंशी भाई की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई, लेकिन भाजपा उसे अपना कार्यकर्ता बता रही है और सच्चाई यह है कि अपने ही कार्यकर्ता की हत्या कर उसके नाम पर हिंदू-मुस्लिम में विभाजन की कोशिश की जा रही है।

Posted On:Monday, April 12, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.