ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयन्ती समारोह 02 अक्टूबर को जनपद में सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा



       वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयन्ती समारोह 02 अक्टूबर को जनपद में सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरे संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में प्रातः 09%3A00 बजे महात्मा गाँधी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाय और उसके बाद गाँधी जी के जीवन संघर्ष उनकी देश-सेवा उनके
जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा।
        जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) जवाहर लाल श्रीवास्तव राइफल क्लब में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी "अन्तयोदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाय। विद्यालय संस्थान के कर्मचारियों की उपस्थिति में मनाया जाये। स्कूलों एवं कालेजों में गाँधी वादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गाँधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिताएं/गोष्ठियाँ आयोजित की जायें जिसमें जातिगत भेद-भाव से दूर रहकर समाज में समता एवं समरसता लाने पर बल दिया जाय। मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्बलों के उत्पीड़न को समाप्त करने और सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं उसकी अवश्यकता की पूर्ति हेतु शासन की प्रतिबद्धता से जन-साधारण को अवगत कराया जाये। महिलाओं की उन्नति के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा बताये गये मार्ग का अवलम्बन करने बालिका-शिक्षा के प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनसामान्य, विशेषकर महिलाओं को भिज्ञ कराने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाये। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार गाँवों को आर्थिक रूप से
आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ग्रामवासियों में सच्चरित्रता सादगी तथा स्वावलम्बन की भावना उत्पन्न की जाये। इस दिशा में शासन की पारदर्शी नीति और इस सम्बन्ध में किये गये अभिनव एवं सार्थक प्रयासों से भी जन साधारण को अवगत कराया जाये। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नेतृत्व में चलाये गये स्वाधीनता आन्दोलन उ०प्र० में उसके व्यापक प्रभाव, उनके महान व्यक्तित्व द्वारा दिये गये रचनात्मक कार्यक्रमों, स्वदेशी आन्दोलन, नमक सत्याग्रह, व्यक्तिगत सत्याग्रह आदि पर प्रकाश डाला जाये। " सादा जीवन उच्च विचार" मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म सम्भाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाय। उन्हें यह भी समझाया जाये कि देश को कमजोर करने वाली
शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। 'पंचायती राज' को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, लोकतंत्र की बुनियादी इकाई मानते थे। इन संस्थाओं की स्वायत्तता और स्वावलम्बन का सपना साकार करने के लिए प्रदेश सरकार नें ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं।उन निर्णयों से जन-साधारण को अवगत कराते हुए बताया जाय कि पंचायतें ग्रामीण विकास तथा "ग्राम स्वराज" के नये मार्ग प्रशस्त करेंगी। अब गाँवों के विकास कार्यक्रमों में गाँवों के नागरिकों,
मुख्यतः महिलाओं एवं निर्बल वर्ग के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। पंचायतों सार्वजनिक संस्थाओं तथा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विचारों में आस्था रखने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ ही समरसता, सद्भाव एवं सहयोग पर आधारित आदर्श समाज की संरचना की आवश्यकता को रेखांकित किया जाये। धर्म, जाति, रंग आदि सभी भेदभावों को मिटाकर विभिन्न सम्प्रदायों के लोगों में पारस्परिक सदभाव एकता तथा सहयोग बढ़ाने वाली चेतना विकसित करने के लिए जन सहभागिता के आधार पर उचित
वातावरण तैयार करने का हर सम्भव प्रयास किया जाये। विकास सम्बन्धी शासन की प्राथमिकताओं से जन-मानस को अवगत कराते हुए उन्हें अपेक्षित योगदान के लिए प्रेरित किया जाये। अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त तथा विकास युक्त
वातावरण पैदा करके कानून द्वारा कानून का राज्य स्थापित करने तथा स्वच्छ प्रशासन देने प्रयासों से
आम जनता को अवगत कराया जाये। प्रदेश की वर्तमान सरकार का लक्ष्य है-जन आकांक्षाओं की पूर्ति तथा राज का समग्र विकास राज्य सरकार सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है।
       2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रातः 9%3A00 बजे समस्त राजकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण, टाउन हॉल मैदागिन में प्रातः 9%3A00 बजे महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 9%3A55 बजे रामनगर किला के बगल में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। प्रातः 10%3A00 मलिन बस्ती छोटी मलदहिया (पिपलानी कटरा), बड़ी मलदहिया (मलदहिया चौराहा), जयप्रकाश नगर सिगरा, दया नगर मलिन बस्ती (सिंचाई कॉलोनी के बगल में) में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सूजा बाद मलिन बस्ती, नगर पालिका परिषद रामनगर व नगर पंचायत गंगापुर में मलिन बस्ती की विशेष सफाई अभियान तथा इंद्रपुर शिवपुर स्थित मान्यवर कांशीराम आवास में पार्क के टूटे गेट की मरम्मत व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई जाएगी। प्रातः 10%3A00 बजे कुष्ठ सेवा केंद्र राजघाट व कुष्ठ सेवा आश्रम संकटमोचन में कुष्ठ रोगियों को फल एवं दवा का वितरण, मध्याह्न 12%3A00 बजे जिला एवं केंद्रीय कारागार में फल वितरण किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जनपद की समस्त शराब की दुकानें बंद रहेंगी। विकास खंडों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित जन जागरण अभियान चलाकर जनसामान्य को अवगत कराया जाएगा। प्रत्येक पंचायत भवन पर महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं राष्ट्रीय ध्वज संबंधित ग्राम प्रधान द्वारा फहराया जाएगा एवं बहुउद्देश्यीय कर्मी सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक प्राइमरी पाठशाला एवं जूनियर हाई स्कूल में प्रातः 9%3A00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा एवं गांधीजी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा।

Posted On:Thursday, September 22, 2022


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.