ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को मिली बड़ी सफलता दो अंतर प्रांतीय लुटेरों को धर दबोचा।

वाराणसी। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में गुरुवार को कमिश्नरेट के कैंट थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान सर्विलांस टीम की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर फुलवरियां गेट न. 5 सी के पास दो अंतरप्रांतीय लुटेरों को धर-दबोचा। आरोपियों के कब्जे से लूट की एक मोबाइल, एक बैग, 2700 रुपया नकद और लूट एव छिनैती की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुआ।

बेरोजगारी करनी थी दूर, बन गए लुटेरे-
कैंट पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी वरुण सरकार और रेजाऊल शेख निवासी कागजपुर धरमखान, थाना महेशपुर, पाकुड झारखंड के है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया।पुलिस को पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लगभग दो वर्षों हम सारंग तालाब सारनाथ क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण हमारा काम छूट गया था और हम बेरोजगार हो गए थे। खर्च चलना मुश्किल हो गया था। इसलिए हम दोनों ने मिलकर लूट, छिनैती और चोरी जैसे अपराध करने लगे।

मोबाइल और पर्स छीन कर हुए थे फरार%3A-
पकड़े गए दोनों ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अगस्त को छावनी अस्पताल के पास दोपहर करीब 01 बजे टोटो सवार महिला का हम दोनों और रोहित (पता-अज्ञात) ने मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए थे। इसी तरह पिछले साल एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे। बिहार से एक अपाचे बाइक चोरी किये थे। जिससे घटनाओं को अंजाम देते है। झारखंड में भी कई स्थानों पर चोरियां की है।

गिरफ्तार करने वाली टीम%3A-
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश राय, फुलवरिया चौकी प्रभारी अजय पाल और उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह मय पुलिस टीम |

Posted On:Friday, August 27, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.