ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शिक्षक ने गंगा में छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या।

वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल से रविवार को एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा की कोतवाली थाना अंतर्गत जतनबर निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी का बड़ा बेटा चंद्रकांत तिवारी एक प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक था। रविवार को चंद्रकांत तिवारी अपनी बाइक से मालवीय पुल पर आए और वहीं बाइक खड़ी कर सीधे गंगा में कूद गए

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से परिजनों से संपर्क किया। थोड़ी ही देर में चंद्रकांत के पिता लक्ष्मीकांत, छोटा भाई शशिकांत और मां श्रावणी देवी भी मालवीय पुल पर पहुंच गए।

पुलिस द्वारा को गई पूछताछ में पिता लक्ष्मीकांत ने बताया कि लगभग दो साल पहले चंद्रकांत की शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी है। समझ में नहीं आ रहा है कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया कि हमारे बुढ़ापे की राह कठिन हो जाए। हमें तो समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या से क्या हो गया।

वहीं स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की 11 बटालियन के जवानों की मदद से चंद्रकांत की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

Posted On:Sunday, April 24, 2022


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.