ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सीतलकुची गोलीकांड की जांच के लिए हाई कोर्ट में याचिका

कोलकाता, 12 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत 10 अप्रैल को कूचबिहार जिले के सीतलकुची में गोलीकांड को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस गोलीकांड में सुरक्षाबलों की कथित फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी। 
 
सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में अधिवक्ता अमीनुद्दीन खान ने जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि घटना में गोली क्यों चली, इसकी जांच के लिए न्यायिक कमेटी गठित करने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। अमीनुद्दीन ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर स्पष्ट है कि सेंट्रल फोर्स के जवानों ने फायरिंग की थी, जिसमें लोगों की मौत हुई है। घटना की पूरी जांच जरूरी है। 
 
उल्लेखनीय है कि घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सेंट्रल फोर्स के जवानों को गोली चलाने के लिए निर्देशित करने का आरोप लगाया है। हालांकि चुनाव आयोग ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि प्रारंभिक तौर पर जांच में स्पष्ट हो गया है कि लोगों के हमले के बाद जान बचाने के लिए केंद्रीय बल के जवानों को फायरिंग करनी पड़ी थी। 

Posted On:Monday, April 12, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.