ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेयर बाज़ार में रहा खराब दिन, सेंसेक्स 60 हज़ार के करीब तो निफ़्टी 18 हज़ार से नीचे हुआ क्लोज़

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 19, 2022

मुंबई, 19 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)     आज बुधवार 19 जनवरी को भारतीय शेयर बाज़ार के लिए बहुत ही खराब दिन गुजरा। आज मार्केट न भले ही बढ़त के साथ ओपन किया हो मगर पूरे दिन कारोबार नकारात्मक हुआ और अंत में क्लोजिंग भी नुकसान वाली ही हुई।

आज बुधवार 19 जनवरी के क्लोजिंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का 30 शीर्ष कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 656.04 अंको के नुकसान के साथ 60 हज़ार के करीब (60,098.82) के स्तर पर था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के 50 शीर्ष कंपनियों के सूचकांक निफ़्टी ने 174.65 अंको के घाटे के साथ 17,938.40 के स्तर पर की। आज सेंसेक्स 1.08% और निफ्टी 0.96% गिरा।

आज बाज़ार ने मामूली बढ़त के साथ ओपनिंग की थी। आज सेंसेक्स 90.73 अंक गिरकर 60,845.59 पर ओपन किया था। वहीं, निफ़्टी ने 16.15 अंक गिरकर 18,129.20 पर आज के कारोबार की शुरुआत की थी। आज के पूरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 60,870.17 और 59,949.22 रहा। दूसरी ओर निफ़्टी का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 18,129.20 और 17,884.90 रहा।

सेक्टोरल मोर्चे पर आज मिलाजुला रुख देखा गया। ऑटो, धातु, बिजली और तेल और गैस सूचकांक हरे रंग में समाप्त हुए, जबकि बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और रियल्टी क्षेत्रों में बिकवाली देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।

आज लगभग 1432 शेयरों में तेजी आई, 1766 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज के दिन के अंत मे निफ़्टी में टॉप 5 लूज़र शेयर्स रहें -एशियन पेंट्स, श्री सीमेंट्स, इंफोसिस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एचयूएल। वहीं, आज सबसे ज्यादा लाभ उठाने वाली पांच कंपनियां रहीं -ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, कोल इंडिया और यूपीएल।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.