ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

बजट 2022: FADA ने सरकार से दोपहिया वाहनों पर GST दर में कटौती की मांग की

Photo Source :

Posted On:Monday, January 17, 2022

मुंबई, 17 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      एक तरफ केंद्र सरकार आगामी वार्षिक बजट2022 के लिए अपनी तैयारियां कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर सभी इंडस्ट्रीज के लोग भी अपनी डिमांड को लेकर सरकार के समक्ष पेश हो रहे हैं। इसी क्रम में Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने सरकार से दोपहिया वाहनों पर GST दर में कटौती करने की मांग की है।

केंद्र सरकार के बजट 2022 से पूर्व FADA ने दोपहिया वाहनों की मांग को बढ़ाने के लिए आगामी बजट में दोपहिया वाहनों पर GST (Goods and Services Tax) दर में कटौती की मांग करते हुए इसे 18% तक सीमित करने की मांग की है। ज्ञात हो कि विगत कुछ समय मे दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमी आई है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों पर GST की दर 28% है। यह दर 350CC के इंजन के लिए निर्धारित दर है। जबकि 350CC से ऊपर के इंजन वाले दोपहिया वाहनों पर 31 प्रतिशत की दर से GST लगता है।

ज्ञात हो कि ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय FADA जो 26,500 डीलरशिप वाले 15,000 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है, ने अपने आधिकारिक मांग में कहा कि दोपहिया वाहन एक लक्जरी आइटम नहीं हैं और इसलिए GST दरों में कमी की आवश्यकता है। उद्योग मंडल ने आगे कहा कि FADA वित्त मंत्रालय से दोपहिया वाहनों पर GST दरों को 18 प्रतिशत तक कम करने और हमारे देश को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने का अनुरोध करता है।

ज्ञात हो कि 1964 में FADA भारत में ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग का शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है, जो 2,3 व्हीलर, यात्री कारों, UVs, वाणिज्यिक वाहनों (बसों और ट्रकों सहित) और ट्रैक्टरों की बिक्री, सेवा और पुर्जों आदि सहित ऑटो रिटेल उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है।

साथ ही FADA ऑटो नीति, कराधान, वाहन पंजीकरण प्रक्रिया, सड़क सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण, आदि पर अपने इनपुट और सुझाव प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर उद्योगों और अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से नेटवर्क करता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.