ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

क्या सोना चांदी महंगा हो गया है? यहां जानिए आज की कीमत

Photo Source :

Posted On:Friday, January 20, 2023

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी की कीमत 67 हजार रुपए प्रतिकिलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56,642 रुपए है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 67,264 रुपए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार शाम 24 कैरेट शुद्ध सोना 56,755 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 56,642 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो गए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज सुबह 56,415 रुपये पर आ गई है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 5,1884 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42,482 रुपये पर आ गई है। वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना आज सस्ता होकर 33,136 रुपये पर आ गया है।

आपको बता दें कि इन कीमतों का पता आप घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आप लेटेस्ट प्राइस चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप पेश किया गया है। 'बीआईएस केयर ऐप' से ग्राहक अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.