ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

6 दिसंबर तक 1,32,381 करोड़ रुपए के आयकर रिफंड हुए हैं जारी -केन्द्रीय आयकर विभाग

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 9, 2021

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)   भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले केन्द्रीय आयकर विभाग ने आज गुरुवार 9 दिसंबर को सूचना दी है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने विगत 1 अप्रैल, 2021 से 6 दिसंबर 2021 तक 1,32,381 करोड़ रुपए का आयकर रिफंड जारी किया है। 

ज्ञात हो कि सीबीडीटी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है, जो देश में प्रत्यक्ष कर की वसूली करता है। इसी प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत आने वाले आयकर में से योग्य आयकर को काट कर करदाताओं के निवेश आदि से संबंधित एक हिस्से को वापस कर दिया जाता है। इसे ही आयकर रिफंड कहा जाता है।  

केन्द्रीय आयकर विभाग ने आज जारी रिपोर्ट में बताया है कि सीबीडीटी ने 1 अप्रैल, 2021 से लेकर 6 दिसंबर, 2021 तक 1.19 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,32,381 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिफंड इशू किया है। इसी अवधि के दौरान 1,17,32,079 मामलों में 44,207 करोड़ रुपए के इनकम टैक्स रिफंड भी जारी किए गए हैं। 

केन्द्रीय आयकर विभाग ने आज जारी रिपोर्ट में यह भी बताया कि इस वित्त वर्ष में अभी तक 88,174 करोड़ रुपए के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किए जा चुके हैं। यह 1,99,481 कॉर्पोरेट मामलों में जारी हुए हैं। इन रिफंड्स में निर्धारण वर्ष (Assessment Year) 2021-22 के 83.28 लाख रिफंड के मामले भी शामिल हैं। इसके तहत 17,266.48 करोड़ रुपए के रिफंड जारी हुए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.