ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

सैन्य खर्च के मामले में तीसरे पायदान पर भारत, 10 साल में 34 फीसदी बढ़ा खर्च

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 27, 2021

नई दिल्ली, 27 अप्रैल । दुनिया का सैन्य खर्च 33 साल बाद एक बार फिर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। साल 2020 में पूरी दुनिया ने कुल 1981 अरब डॉलर का सैन्य खर्च किया। इस मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक खर्च करने वाला देश रहा। 2020 में भारत से ज्यादा सिर्फ अमेरिका और चीन का सैन्य खर्च रहा। 
 
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक विश्वभर में किए गए सैन्य खर्च में 39 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिका की रही, जबकि चीन ने कुल सैन्य खर्च का 13 फीसदी खर्च किया। वहीं इस मामले में तीसरे स्थान पर रहने वाले भारत की हिस्सेदारी 3.7 फीसदी की रही। अमेरिका ने 2020 में कुल 778 अरब डॉलर का सैन्य खर्च किया, वहीं चीन का सैन्य खर्च 252 अरब डालर का रहा। सैन्य खर्च के मामले में तीसरे स्थान पर रहने वाले भारत ने 2020 में कुल 72.9 अरब डॉलर खर्च किए। 
 
एसआईपीआरआई के सैन्य खर्च डेटाबेस के मुताबिक 2019 के बाद से भारत के सैन्य खर्च में तुलनात्मक रूप से 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं चीन के सैन्य खर्च की वृद्धि दर 1.9 फीसदी रही, जबकि अमेरिका ने 2019 की तुलना में अपने सैन्य खर्च मे 4.4 फीसदी की वृद्धि की। आपको बता दें कि 1988 के बाद पहली बार 2020 में दुनिया भर का सैन्य खर्च 1981 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचा है। 
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 के दौरान दुनिया के सैन्य खर्च में 2019 की तुलना में 2.6 फीसदी अधिक राशि खर्च की गई। सैन्य खर्च में 2.6 फीसदी की ये बढ़ोतरी उस साल हुई है, जब कोरोना जैसी महामारी के कारण दुनिया भर के सकल घरेलू उत्पाद (ग्लोबल जीडीपी) में 4.4 फीसदी की गिरावट आई है। जाहिर है की कोरोना के संक्रमण काल में भी अमेरिका, चीन और भारत जैसे देशों ने अपने सैन्य खर्च में बढ़ोतरी की । 
 
वर्ष 2020 में भारत का सैन्य खर्च 2019 की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा रहा। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के सैन्य खर्च में हुई इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह हाल के दिनों में चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव का बढ़ना भी रहा है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि सैन्य खर्च के मामले में पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपनी सोच को ज्यादा उदार किया है। 
 
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री स्पेंडर बना हुआ है। वर्ष 2011 से ही लगातार 7 साल तक सैन्य खर्च में कटौती करने के बाद पिछले 3 साल से अमेरिका ने अपने सैनिक खर्च को बढ़ाना शुरू किया है। हालांकि समग्र तौर पर देखा जाए तो 2011 से 2020 के दौरान अमेरिकी सैन्य खर्च में 10 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि चीन के सैन्य खर्चों में इन 10 वर्षों के दौरान 76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं 2011 से 2020 तक के सैन्य खर्च के मामले में भारत में 34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद चीन और भारत दोनों ही देश अभी भी सैन्य खर्च के मामले में अमेरिका से काफी पीछे हैं। 
 
सैन्य खर्च के मामले में 2020 में दूसरे नंबर पर आने वाले चीन ने कुल 252 अरब डॉलर का खर्च किया। एसआईपीआरआई के डेटाबेस के मुताबिक चीन के सैन्य खर्च में पिछले 26 साल से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और वो अपनी जीडीपी का बड़ा हिस्सा सैन्य खर्च में इस्तेमाल करता है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.