ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

Inflation :फरवरी महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा असर

Photo Source :

Posted On:Monday, March 14, 2022

नई दिल्ली, 14 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     हर महीने के 14 तारीख को NSO (The National Statistical Office) द्वारा जारी किये जाने वाले CPI (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक), CFPI (उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक) को आज नियत समय पर जारी किया गया।  आज जारी सूचकांक से पता चलता है कि विगत महीने जनवरी के मुकाबले फरवरी 2022 में महंगाई (Inflation) में मामूली इजाफ़ा हुआ है। 

NSO द्वारा जारी CPI महंगाई ((Inflation) दर में बताया गया है कि जनवरी 2022 में कंबाइंड CPI 6.01% था, जो फरवरी 2022 में मामूली रूप से बढ़कर 6.07% हो गया है। जबकि विगत वर्ष से तुलना करें तो फरवरी 2021 में कंबाइंड CPI 5.03% था। इस तरह से एक वर्ष में लगभग 20% कंबाइंड CPI बढ़ा है। इस इंडेक्स में ही बताया गया है कि फरवरी 2022 में शहरी CPI 5.75% हो गया था, जो जनवरी 2022 में 5.91% था। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो जनवरी 2022 में CPI 6.12% था, जो फरवरी 2022 में बढ़कर 6.38% हो गया। फरवरी 2021 में यह 4.19% था।

CFPI की बात करें तो फरवरी 2022 में कंबाइंड CFPI 5.85% है, जो जनवरी 2022 में 5.43% और फरवरी 2021 में मात्र 3.87% था। इसका मतलब है कि विगत एक वर्षो में खाद्य पदार्थों में महंगाई (Inflation) बहुत ही तेज़ी से बढ़ी है। एक वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों की (Inflation) खाद्य महंगाई (CFPI) तो लगभग दोगुनी हो गई है। शहरों में भी इस दौरान मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

ज्ञात हो कि साप्ताहिक रोस्टर पर NSO के फील्ड ऑपरेशन डिवीजन के फील्ड स्टाफ द्वारा व्यक्तिगत यात्राओं के माध्यम से सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करने वाले चयनित 1114 शहरी बाजारों और 1181 गांवों से मूल्य डेटा एकत्र किया जाता है। फरवरी 2022 के महीने के दौरान, एनएसओ ने 99.6% गांवों और 98.2% शहरी बाजारों से कीमतें एकत्र की, जबकि बाजार-वार कीमतें ग्रामीण के लिए 89.6% और शहरी के लिए 92.9% थीं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.