ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

NSE की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्णन के परिसरों पर IT की छापेमारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 17, 2022

मुंबई, 17 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्णन ( Chitra ramakrishnan ) के कई परिसरों में आज सुबह से इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट तलाशी और छापेमारी जारी है।SEBI (Securities and Exchange Board) समूह संचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक के सलाहकार के रूप में आनंद सुब्रमण्यम की नियुक्ति से संबंधित प्रतिभूति अनुबंध नियमों में कथित उल्लंघन में उनकी भूमिका की जांच कर रहा है।

ज्ञात हो कि NSE की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्णन ( Chitra ramakrishnan ) के परिसरों में छापेमारी 'एक साधु (योगी) द्वारा निर्देशित' होने की कहानी के सामने आने के बाद आईटी (IT Raid) छापेमारी हो रही है। 

NSE की आंतरिक गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को साझा कर कथित रूप से अवैध वित्तीय लाभ अर्जित करने के आरोप में चित्रा रामकृष्ण ( Chitra ramakrishnan )  की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आनंद सुब्रमण्यम ( Anand Subramanian ) से जुड़े परिसरों की भी तलाशी चल रही है। वह 1 अप्रैल, 2013 से मुख्य रणनीतिक सलाहकार थे और 1 अप्रैल, 2015 से 21 अक्टूबर, 2016 तक उन्हें समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्णन के सलाहकार के रूप में फिर से नामित किया गया था।

हाल ही में, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने आनंद सुब्रमण्यम की मुख्य रणनीतिक अधिकारी के रूप में नियुक्ति में अनियमितताओं के लिए उन्हें 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। रामकृष्णन ने कथित तौर पर यह कहते हुए स्पष्ट किया था कि उन्हें हिमालय में रहने वाले एक 'योगी' द्वारा निर्देशित किया जा रहा था। उन्हें 45 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार NSE के पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन ( Chitra ramakrishnan ) ने सभी मानदंडों की अनदेखी करते हुए एनएसई में कई लोगों को नियुक्त किया, इनसाइडर ट्रेडिंग हुई लेकिन सरकार या सेबी ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर चित्रा रामकृष्णन को काम करने की सलाह दी गई थी। अब इस छापेमारी के आगे क्या परिणाम आते हैं, यह रेड के बाद ही ज्ञात होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.