ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

केजी डी-6 ब्लॉक से गैस का उत्पादन शुरू

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

नई दिल्ली, 26 अप्रैल । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और उसकी ब्रिटिश साझेदार कंपनी बीपी पीएलसी ने भारत के पूर्वी तट पर स्थित केजी डी-6 ब्लॉक के सेटेलाइट कलस्टर गैस फिल्ड से उत्पादन शुरू करने का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सेबी के नियमों के तहत इस बात की सूचना बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भी दी है। 
आरआईएल की ओर से बीएसई को बताया गया है कि ये सेटेलाइट कलस्टर विकास के दौर से गुजर रहे तीन गैस फील्ड में से दूसरा गैस फील्ड है, जो अब एक्टिव हो गया है। इसके पहले दिसंबर में केजी डी-6 ब्लॉक के आर कलस्टर से उत्पादन शुरू हुआ था। केजी डी-6 का सेटेलाइट कलस्टर गैस फील्ड आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में मौजूद ऑनशोर टर्मिनल से करीब साठ किलोमीटर दूर समुद्र में 1850 मीटर की गहराई में स्थित है। 
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि ये गैस फील्ड अलग-अलग चार गैस भंडारों से गैस का उत्पादन करेगा। इस गैस फील्ड के सक्रिय हो जाने के बाद से उसकी गैस उत्पादन की क्षमता 6 एमएमएससीएमडी (मिलियन मानक घन मीटर) हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का दावा है कि आर कलस्टर और सेटेलाइट कलस्टर दोनों का संयुक्त उत्पादन शुरू हो जाने पर भारत के कुल गैस उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 20 फीसदी की हो जाएगी। 
 
कंपनी ने इस बात का भी भरोसा जताया है कि केजी डी-6 ब्लॉक के तीसरे कलस्टर यानी एमजे कलस्टर से भी 2022 की दूसरी छमाही में उत्पादन शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश कंपनी बीपी पीएलसी ने हाल में ही में केजी डी-6 ब्लॉक में गहरे पानी वाले दो गैस फील्ड की खोज की थी। इन दोनों गैस फील्ड को सेटेलाइट कलस्टर और एमजे कलस्टर का नाम दिया गया था। केजी डी-6 ब्लॉक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास 66.67 फीसदी और बीपी पीएलसी के पास 33.33 फीसदी की साझेदारी है। ये दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से गैस का उत्पादन कर रही हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.