ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

यहां जानिए, आज आपके शहर में क्या है Petrol and Diesel का भाव !

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 29, 2022

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, आज यानी 29 सितंबर 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की बड़ी तेल विपणन कंपनियां ही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं और जारी करती हैं, हालांकि कच्चे और ब्रेंट की कीमतों के बीच भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। कोई बदलाव नहीं है। वहीं, आईओसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दरअसल, आखिरी बदलाव 22 मई को देखा गया था, जब केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। वहीं महाराष्ट्र और मेघालय की सरकारों ने वैट में कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत देने की कोशिश की थी. आज मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हर रोज सुबह छह बजे बदलाव होता है। जी हां, नई दरें सुबह छह बजे से लागू हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद, इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है।

जी हां और यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल आम जनता को इतना महंगा पड़ा है। वैसे आप रोजाना एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 नंबर पर आरएसपी और बीपीसीएल के उपभोक्ता 9223112222 नंबर पर आरएसपी भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर एचपी प्राइस भेजकर कीमत जान सकते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.