ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना से हर सप्ताह 125 करोड़ डॉलर के नुकसान की आशंका

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

नई दिल्ली, 14 अप्रैल । भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के डर ने देश के कारोबार को प्रत्यक्ष नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट के बाद की गई सख्ती के कारण देश की अर्थव्यवस्था को हर सप्ताह 125 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 
कोरोना संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान का ये आकलन ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने किया है। बार्कलेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के तेजी से बढ़ने की वजह से कई राज्य ने लोगों के आने-जाने और कारोबारी गतिविधियों पर सख्ती करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सेमी या वीकेंड लॉकडाउन के उपाय अपनाय जा रहे हैं। इससे देश की कारोबारी गतिविधियों को काफी नुकसान हो सकता है। 
 
इस रिपोर्ट के कोरोना संकट के दौरान अपनाये जा रहे प्रतिबंधात्मक उपायों के कारण अर्थव्यवस्था को प्रति सप्ताह 125 अरब डॉलर का तो नुकसान हो ही रहा है, देश की पहली तिमाही की जीडीपी पर भी 140 बेसिस प्वायंट्स का असर पड़ सकता है। 
 
बार्कलेज की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर कोरोना संक्रमण मई महीने के अंत तक जारी रहा और अलग अलग राज्य सरकारें अभी की तरह ही प्रतिबंधात्मक उपायों का ऐलान करती रहीं, तो देश की अर्थव्यवस्था और वाणिज्यिक गतिविधियों को 1000 करोड़ डॉलर तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.