ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मामूली नुकसान के साथ हुआ बाज़ार क्लोज़, एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लाभ में रहा

Photo Source :

Posted On:Friday, December 10, 2021

मुंबई, 10 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)       कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शेयर बाज़ार में बढ़त का सिलसिला रुक गया। आज सप्ताहांत में पूरे दिन बाजार में नकारात्मक कारोबारी माहौल रहा, जहां दिन भर मार्केट ने कल की क्लोज़िंग से नीचे के स्तर पर ही कारोबार किया।

सप्ताहांत में आज शुक्रवार 10 दिसंबर को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 20.46 अंकों के मामूली हानि के साथ 58,786.67 के स्तर पर क्लोजिंग की। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 5.55 अंकों के नुकसान के साथ 17,511.30 के स्तर पर की। आज के दिन में सेंसेक्स को 0.035 प्रतिशत, जबकि निफ़्टी को 0.032 प्रतिशत का नुकसान हुआ। निफ़्टी के मुकाबले सेंसेक्स में आज ज्यादा नुकसान हुआ।

ज्ञात हो कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में आज बाज़ार ने शुरुआत भी नुकसान के साथ ही की थी। आज सेंसेक्स ने अपनी ओपनिंग कल के क्लोजिंग से 110.42 अंकों के नुकसान के साथ 58,696.71 पर की थी। वहीं निफ़्टी ने आज की शुरुआत 40.80 अंकों के हानि के साथ 17,476.05 के स्तर पर की थी। आज के दिन में सेंसेक्स का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 58,859.91 और 58,414.76  रहा। जबकि, निफ़्टी में आज का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 17,534.35 और 17,405.25 रहा।

आज के दिन के कारोबार में लगभग 2024 शेयरों में तेजी आई, 1165 शेयरों में गिरावट आई और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज जिन पांच कंपनियों ने निफ़्टी में सबसे ज्यादा लाभ दिया, वे हैं -एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एमएंडएम। वहीं, जिन 5 कंपनियों ने आज सबसे ज्यादा घाटा झेला, वे हैं - डिविस लैब्स, टाइटन कंपनी, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.