ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Nuvoco Vistas IPO: अपने इश्यू प्राइस से 99 रुपए कम पर हुई लिस्टिंग, क्लोज़िंग में किया सुधार

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

मुंबई, 23 अगस्त 2021  इस साल शेयर बाजार रोज नई ऊंचाइयाओं को छूए जा रहा है, और इसके पीछे अन्य कारणों के साथ एक कारण यह भी है कि इस साल में अभी तक 40 से अधिक कंपनियां अपने आईपीओ के माध्यम से खुद को शेयर मार्केट से लिस्टेड करवा चुकी हैं। इसी कड़ी में आज एक और कंपनी, भारतीय शेयर शेयर बाजार का अंग बनी। इस कंपनी का नाम है- Nuvoco Vistas। यह कंपनी निरमा ग्रुप की सीमेंट कंपनी है, जोकि Duraguard ब्रांड नेम से सिमेन्ट बेचती है।

Nuvoco Vistas Corporation Ltd ने अपने आईपीओ के जरिए आज शेयर बाजार में खुद को लिस्टेड करवाया। लिस्टिंग के समय कंपनी कंपनी ने IPO के लिए शेयर की कीमत 570 रुपए तय की थी, पर यह अपने बेस प्राइस से 99 रुपए के नुकसान के साथ 471 रुपए के मूल्य पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हुई।

आज के पूरे दिन के कारोबार के बाद, लिस्टिंग के पहले दिन Nuvoco Vistas ने बीएसई पर 529.00 के स्तर पर क्लोज़िंग की। इस तरह से खराब लिस्टिंग के वावजूद कंपनी पर निवेशकों ने विश्वास जताया, जिससे शेयर बाजार में  दिन बढ़ने के साथ कंपनी के प्रदर्शन में सुधार हुआ। दिन भर के कारोबार में Nuvoco Vistas कंपनी के शेयरों ने 550.00 के उच्च स्तर को भी छुआ। 

ज्ञात हो कि Nuvoco Vistas Corporation के आईपीओ के लिए सब्स्क्रिप्शन 9 से 11 अगस्त के बीच खुला था, जहां पर निरमा ग्रुप की इस सीमेंट कंपनी को लगभग दो गुना सब्स्क्रिप्शन प्राप्त हुआ था। विगत दिनों के कंपनियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह बहुत खराब सब्स्क्रिप्शन था। इस खराब सब्स्क्रिप्शन और ग्रे मार्केट में कंपनी के प्रति निवेशकों के निराशाजन रुख को देखते हुए यह पहले ही तय हो गया था कि लिस्टिंग नुकसान के साथ ही होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.