ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ें, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115 रुपए के पार हुईं

Photo Source :

Posted On:Monday, November 1, 2021

मुंबई, 1 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)       पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होते इजाफे के सिलसिले को बरकार रखते हुए देश की पेट्रोलियम कंपनियों आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि की है। ज्ञात हो कि आज ही देश में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 264 रुपए का इजाफा हुआ है। इसलिए आज नवंबर की पहली तारीख को लोगों को डबल झटका लगा है। 

ज्ञात हो कि आज 1 नवंबर 2021 को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसों का इजाफा किया है। ज्ञात हो कि विगत कुछ समय से हर बार इतने पैसों का ही इजाफा किया जा रहा है। आज की गई वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश:109.69 रुपए प्रति लीटर और 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

वहीं देश के चार महानगरों में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल मुंबई में दर्ज की गई है। आज की वृद्धि के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 115.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि मुंबई में डीजल की कीमत अब 106.62 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई है। 

वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज के मूल्य वृद्धि के बाद पेट्रोल110.15 प्रति लीटर और डीजल 101.56 प्रति लीटर दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि चार महानगरों में कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे कम दर्ज की गई है। अगर बात करें तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई कि तो इस महानगर में आज पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल 102.59 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसी प्रकार देश के अन्य क्षेत्रों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत कल से 35 पैसे ज्यादा हो गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.