ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Paytm पर गिरी RBI की गाज़, नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक, होगी IT Audit

Photo Source :

Posted On:Friday, March 11, 2022

मुंबई, 11 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की अग्रणी इ-कॉमर्स कंपनी Paytm (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) को नए ग्राहकों को शामिल करने से तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में Paytm (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) के खातों का IT Audit करने की भी घोषणा की हो। यह भी एक संयोग ही है कि RBI की यह करवाई उसका पेमेंट सिस्टम UPI123PAY के लांच के कुछ दिन बाद ही हुआ है। 

आज शुक्रवार 11 मार्च को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि Paytm (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) के खिलाफ बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35 ए के तहत RBI कार्रवाई कर रही है। 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आगे कहा है कि RBI ने आज, अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अन्य बातों के साथ-साथ, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत Paytm (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) को तत्काल प्रभाव से, नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। 

Paytm (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) को अपने आईटी सिस्टम का व्यापक सिस्टम ऑडिट करने के लिए एक आईटी ऑडिट (IT Audit) फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है। पेटीएम (Paytm) पेमेंट्स बैंक लिमिटेड द्वारा नए ग्राहकों को शामिल करना आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई द्वारा दी जाने वाली विशिष्ट अनुमति के अधीन होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अंत में यह भी कहा है कि यह कार्रवाई बैंक में देखी गई कुछ सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं पर आधारित है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.