मुंबई, 10 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन) भारत में बैंकों का बैंक RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया) ने आज अपने मोनेट्री पॉलिसी का ऐलान किया। RBI ने अपने मोनेट्री पॉलिसी रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट सहित ज्यादातर केंद्रीय दरों को अपरिवर्तित रखा। RBI का यह कदम मार्केट के उम्मीदों के विपरीत था।
मार्केट के विशेषज्ञों की राय में RBI इस बार के मोनेट्री पॉलिसी के ऐलान में दरों को बढ़ाने वाला था। मगर RBI के आज के अकस्मिक कदम का मार्केट ने खुलकर स्वागत किया, और इसके परिणामस्वरूप शेयर बाज़ार में बढ़त का सिलसिला शुरू हो गया, और यह लगातार ऊपर चढ़ रहा है।
खबर लिखे जाने के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 423.16 अंक चढ़कर 58,889.13 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने भी इस खबर पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाते हुए खबर लिखे जाने तक 124.85 अंको की बढ़त बनाते हुए 17,588.65 के स्तर तक पहुंच गया था।
बता दें कि विदेशी प्रभाव में मार्केट ने आज सुबह ओपनिंग अच्छी ही की थी। सेंसेक्स ने 344.56 अंको की बढ़त के साथ 58,810.53 के स्तर पर ओपन किया था। निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 90.30 अंको की बढ़त के साथ 17,554.10 के स्तर पर किया था। अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी का उच्चतम स्तर क्रमशः 58,914.55 और 17,594.05 रहा है।