ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

SEBI निवेशकों की हितों की रक्षा के लिए इन्वेस्टर चार्टर लाने जा रहा है : सेबी चेयरमैन अजय त्यागी

Photo Source :

Posted On:Monday, November 15, 2021

नई दिल्ली, 15 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     मोटी और जल्दी कमाई के नाम पर देश में बढ़ते घोटालों के बीच सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने सूचित किया है कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द ही निवेशकों की हितों की रक्षा के लिए इन्वेस्टर चार्टर लाने जा रहा है। 

 

दिल्ली मे चल रहे ट्रेड फेयर में सेबी पैवेलियन का उद्घाटन करने के बाद बात करते हुए सेबी चेयरमैन अजय त्यागी ने खास तौर से रिटेल निवेशकों को आगाह करते हुए कहा है कि वे पैवेलियन रिटर्न के झांसे में ना आएं। उन्होंने आगे कहा कि सेबी निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए इन्वेस्टर चार्टर लाने जा रहा है।

 

ज्ञात हो कि इस चार्टर में जागरूकता और शिकायतों के निपटारे पर जोर होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो भी आपको कम समय में भारी भरकम रिटर्न देने का वादा करे वहीं पर सावधान हो जाएं। सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने बाजार से जुड़ रहे अधिकाधिक रिटेल निवेशकों के हितों की रक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

 

अजय त्यागी ने कहा कि पिछले 2 साल में रिटेल निवेशकों की बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी के चलते बड़ी संख्या में डीमैंट अकाउंट ओपन हो रहे हैं। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाये तो जहां 2019 में हर माह औसतन 4 लाख डीमैट अकाउंट खुल रहे थे, वहीं आज हर महीने औसतन 26 लाख डीमैट अकाउंट खुलते हैं। इसलिए रिटेल निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन्वेस्टर चार्टर लाया जाएगा।

 

सेबी अध्यक्ष अजय त्यागी ने आगे कहा कि सेबी के चार्टर में निवेशकों को जागरूक किया जायेगा और शिकायत निपटारे की व्यवस्था पर फोकस किया जायेगा। इसके तहत सएबी के द्वारा उठाए जाने वाले प्लान को बताते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी 2022 से T+1 सेटलमेंट साइकल शुरू होगा और अपफ्रंट मार्जिन, Risk-0-meter, e-KYC जैसे कदम उठाये जाएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.