ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना की दूसरी लहर अर्थव्यवस्था के लिए ज्यादा खतरनाक, बढ़ सकती है महंगाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 27, 2021

नई दिल्ली, 27 अप्रैल । भारतीय रिजर्व बैंक की एक टीम का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर देश की अर्थव्यवस्था के लिए पहली लहर की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। रिजर्व बैंक की अप्रैल महीने की बुलेटिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना पर काबू पाने के लिए अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए जा रहे हैं प्रतिबंधात्मक उपायों की अवधि अगर लंबी हुई, तो अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है। साथ ही महंगाई अभी की तुलना में काफी अधिक हो सकती है। 
 
रिजर्व बैंक के मासिक बुलेटिन में डिप्टी गवर्नर देबब्रत पात्रा की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है के देश में कोरोना की दूसरी लहर तेज होती जा रही है। इस पर काबू पाने के लिए आने वाले दिनों में आवाजाही पर भी रोक लगाई जा सकती है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो इससे सप्लाई चेन प्रभावित होगी, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। 
 
इसलिए कोरोना महामारी की मार के बीच देश के स्थाई और मजबूत विकास के लिए कोरोना प्रोटोकॉल अपनाने, टीकाकरण में तेजी लाने और चिकित्सीय सुविधा में बढ़ोतरी करने पर ध्यान देना होगा। ऐसा करके ही देश को कोरोना के दुष्प्रभावों से बाहर निकाला जा सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये निष्कर्ष टीम में शामिल लोगों के विचार हैं और इसे आरबीआई का विचार नहीं माना जाना चाहिए। 
 
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर पिछले साल की पहली लहर की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। वायरस के म्यूटेशन की वजह से ये बीमारी और भी खतरनाक हो गई है। यही कारण है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी लागू करनी पड़ी है। अन्य कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन, धारा 144 और नाइट कर्फ्यू जैसे उपाय अपनाने पड़े हैं लेकिन ये सारे प्रतिबंधात्मक उपाय अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ने वाले हैं। इनसे देश की अर्थव्यवस्था पर लगातार दबाव बढ़ेगा। इनकी वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका को भी बल मिला है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.