ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Share Market Today :एक ही दिन में मार्केट हुआ साढ़े 4 प्रतिशत क्रैश, सेंसेक्स 2702 अंक गिरा

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 24, 2022

मुंबई, 24 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      यूक्रेन संकट के कारण पूरी दुनिया सहित भारतीय शेयर बाज़ार (Share Market Today) भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हो भी क्यों न, जब एक तरफ रूस जैसी महाशक्ति हो और दूसरी तरफ पूरी दुनिया तो संकट बड़ा होने की संभावना बढ़ ही जाती है। इसी डर से दुनिया भर के निवेशक अपने धन कक सुरक्षित करने के उद्देश्य से सट्टा बाजार से अपने धन की निकासी कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाज़ार में भी डायरेक्ट और इनडाइरेक्ट रूप से काफी विदेशी निवेश लगा हुआ है। भारतीय शेयर बाज़ार में आज हुए एकाएक बिकवाली के कारण मार्केट क्रैश हो गया। आज लगभग 240 शेयरों में तेजी आई है, 3084 शेयरों में गिरावट आई है और 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ज्ञात हो कि आज (Share Market Today) गुरुवार 24 फरवरी को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 2702.15 अंको की गिरावट के साथ 54,529.91 के स्तर पर क्लोज हुआ। दूसरी ओर, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 815.30 अंको के नुकसान के साथ किया। आज सेंसेक्स के 4.72 प्रतिशत के गिरवाट के मुकाबले निफ़्टी ज्यादा नुकसान झेलते हुए 4.78 प्रतिशत गिर गया। 

ज्ञात हो कि यूक्रेन-रूस के युद्ध शुरू होने की खबर के कारण आज मार्केट (Share Market Today) भारी नुकसान के साथ ही ओपन किया था। एक तरफ निफ़्टी 514.35 अंको के घाटे के साथ 16,548.90 के स्तर पर ओपन किया था, तो दूसरी ओर सेंसेक्स ने आज की ओपनिंग 1813.51 अंको के भारी हानि के साथ 55,418.45 के स्तर पर खुला था। खराब ओपनिंग के बाद भी नुकसान का सिलसिला नहीं थमा, और पूरे दिन बाज़ार में बिकवाली और उसके साथ ढलान का सिलसिला कायम रहा। आज के कारोबार में सेंसेक्स का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 55996.09 और 54,383.20 अंको का रहा। निफ़्टी में आज का  उच्चतम और निम्नतम स्तर 16,705.25 और 16,203.25 रहा।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी इंडेक्स नुकसान में रहें। हां, निफ़्टी FMCG सेक्टर 3.33% गिरकर सबसे कम नुकसान में रहने वाला सेक्टर बना। निफ़्टी PSU बैंक सेक्टर 8.26% गिरकर सबसे खराब परफार्मिंग सेक्टर बना। सभी सेक्टोरल इंडेक्स 3-8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 5-5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज निफ़्टी के 50 शेयरों में से एक भी शेयर ने लाभ के साथ क्लोजिंग नहीं की। आज के दिन में सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, ग्रासिम इंडसरीज और अदानी पोर्ट्स।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.