ताजा खबर
ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ाई Saving Requirement, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर   ||    Major accident averted: लैंड करने से तुरंत पहले फेल हुआ FedEx बोइंग के प्लेन का लैंडिंग गियर   ||    US में जानबूझकर दूसरों को HIV संक्रमित कर रहा था शख्स, अदालत ने सुनाई 30 साल जेल की सजा   ||    CNN की रिपोर्ट: 21वीं सदी में आर्थिक सुपरपावर बनेगा भारत; पीएम मोदी, अंबानी और अडानी बदल रहे तस्वीर   ||    पृथ्वी जैसे नए ग्रह 55 Cancri E की हुई खोज, वैज्ञानिकों ने बताया ‘सुपर अर्थ’   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए   ||    Energy Mission Machineries कंपनी का आया IPO, इन तीन में अप्लाई करने का आखिरी दिन   ||    वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचार‍ियों पर सख्‍ती, DELL कर रही लोकेशन ट्रैक, नौकरी से न‍िकालने की भी धमकी...   ||    PBKS Vs RCB: मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से आज दूसरी टीम होगी बाहर, बदल जाएगी प्वाइंट्स टेबल की तस्वी...   ||    IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका   ||   

Share market today : लगातर दूसरे दिन बाज़ार में हुई गिरावट, सेंसेक्स 366 अंक गिरा

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 3, 2022

मुंबई, 3 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)       रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के विस्तार के कारण पूरे विश्व में उत्पन्न तेल संकट के कारण शेयर बाज़ार भी दबाव झेल रहा है। भारतीय शेयर बाज़ार भी इससे अछूता नहीं है। भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांको ने आज (Share market today) हानि के साथ क्लोज़िंग की। ज्ञात हो कि यह लगातार दूसरे दिन है जब बाज़ार नुकसान के साथ क्लोज हुआ है। आज लगभग 1963 शेयरों में तेजी आई, 1279 शेयरों में गिरावट आई और 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज (Share market today) गुरुवार 3 मार्च को BSE (बॉम्बे स्टॉज एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 366.22 अंको के घाटे के साथ 55,102.68 के स्तर पर क्लोज हुआ। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 107.90 अंको के नुकसान के साथ 16,498.05 के स्तर पर किया। सेंसेक्स के 0.66% के मुकाबले आज निफ़्टी 0.65% गिरा।

ज्ञात हो कि मुनाफावसूली के प्रभाव में आज मार्केट (Share market today) ने बढ़त के साथ ओपन किया था। सेंसेक्स ने  452.54 अंको के लाभ के साथ 55,921.44 के स्तर पर खुला था। वहीं, निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 117.25 अंको के लाभ के साथ 16,723.20 के स्तर पर खुला था। आज के कारोबार में निफ़्टी का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 16,768.95 और 16,442.95 का रहा। सेंसेक्स ने आज के दिन में 55,996.62 के उच्च और 54,931.48 के निम्न स्तर छुआ। 

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज का बेस्ट परफार्मिंग सेक्टर निफ़्टी एनर्जी तो, सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाला सेक्टर निफ़्टी ऑटो रहा। सेक्टरों में ऑटो, कैपिटल गुड्स और बैंक में 1-2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि मेटल, आईटी, ऑयल एंड गैस, पावर इंडेक्स 1-2 फीसदी चढ़े। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी चढ़ा।

निफ़्टी में आज के कारोबार में सबसे ज्यादा घाटा झेलने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, श्री सीमेंट्स और आयशर मोटर्स। आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स हैं- ओएनजीसी, यूपीएल, पावर ग्रिड कॉर्प, विप्रो और टेक महिंद्रा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.