ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

हवाई यात्रा में आए बूम का मिला स्पाइसजेट को फ़ायदा, Q3 में बंपर बढ़ा शुद्ध लाभ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 15, 2022

मुंबई, 15 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      सरकार के प्रयासों के कारण देश में कोरोना की स्थिति में बहुत हद तक नियंत्रण आया है। इस वजह से देश की एयर इंडस्ट्री ने भी कमबैक है। इस बूम का फायदा देश की एयरलाइन कंपनियों को भी मिला है। इस बात का पता स्पाइसजेट के साल (2021-22) की तीसरी तिमाही (Q3) के रिपोर्ट में भी दिखाई दे रहा है।

स्पाइसजेट ने आज साल 2021-22 के Q3 की कमाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपनी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2021 में समाप्त हुए साल 2021-22 की तीसरी तिमाही (Q3) में कंपनी ने 42.5 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ कमाया है। विगत वर्ष 2020-21 के Q3 में स्पाइसजेट को 66.7 करोड़ रुपए का नुकसान था। राजस्व की बात करें तो साल 2021-22 के Q3 में स्पाइसजेट का समेकित राजस्व 33.8% बढ़कर 2,263 करोड़ रुपए हो गया है। विगत वर्ष 2020-21 के Q3 में स्पाइसजेट का राजस्व 1,692 करोड़ रुपए रहा था। 

स्पाइसजेट ने साल 2021-22 के Q3 में EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन) से पहले की कमाई विगत वर्ष के 244.3 करोड़ रुपए से 52.4% घटकर 116.4 करोड़ रुपए पर आ गया है। EBITDA से मार्जिन 14.4% (विगत वर्ष 2020-21 के Q3 में) से घटकर 5.1% (साल 2021-22 के Q3 में) पर आ गया है। 

आज शेयर बाज़ार में स्पाइसजेट के शेयरों में काफी हलचल रही। शेयर बाज़ार में आज की क्लोजिंग के समय स्पाइसजेट के शेयर काफी ऊपर चढ़ चुके थे। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) में आज स्पाइसजेट लिमिटेड के शेयर 9.69 प्रतिशत या 5.70 रूपए बढ़कर 64.50 रूपए पर थे। इसी के विपरीत स्पाइसजेट ने आज अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर (56.25 रुपए) को भी छू लिया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.