ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सप्ताहांत में शेयर बाज़ार ने किया कमबैक, सेंसेक्स और निफ्टी ने की बढ़त के साथ क्लोज़िंग

Photo Source :

Posted On:Friday, January 7, 2022

मुंबई, 7 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     साल 2022 का पहला कारोबारी सप्ताह कई मायनों में सकारात्मक रहा। सप्ताह के 5 में से 4 कारोबारी दिन में बाज़ार ने अच्छी बढ़त के साथ क्लोजिंग की। पूरे सप्ताह में BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने लगभग डेढ़ हजार अंको की बढ़त प्राप्त की। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ़्टी पूरे सप्ताह में लगभग साढ़े चार सौ अंक चढ़ा।

साल के पहले सप्ताहांत में सेंसेक्स 142.81 अंक बढ़कर 59,744.65 के स्तर पर क्लोज हुआ। निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 66.80 अंकों की बढ़त के साथ 17,812.70 पर किया। आज के दिन सेंसेक्स 0.24% बढ़ा। निफ़्टी ने सेंसेक्स को पछाड़ते हुए आज 0.38 प्रतिशत की बढ़त बनाई।

कल के नुक़सान से उबरते हुए बाज़ार ने आज की ओपनिंग पॉजिटिव की थी। आज सेंसेक्स 174.26 अंक चढ़कर 59,776.10 पर ओपन हुआ था। निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 51.70 अंको की बढ़त के साथ 17,797.60 पर की। आज के कारोबार में निफ़्टी का उच्चतम और निम्नतम कारोबारी स्तर क्रमशः 17,905 और 17,704.55 रहा। सेंसेक्स ने आज के कारोबार में एक बार 60 हज़ार के ऊपर (60,130.18) के स्तर पर जाकर कारोबार किया। वहीं, सेंसेक्स में का आज का निम्न स्तर 59,401.44 रहा।

आज सेक्टर के मोर्चे पर, बैंक, धातु, एफएमसीजी, तेल और गैस सूचकांक 0.5-1 प्रतिशत ऊपर, जबकि ऑटो, कैपिटल गुड्स और फार्मा नामों में बिकवाली देखी गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

आज लगभग 1910 शेयरों में तेजी आई, 1235 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयर रहें -ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और श्री सीमेंट्स। वहीं, आज के दिन में सबसे ज्यादा नुकसान देने वाले शेयर रहें -एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.