ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेयर बाजार समाचार :दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग से एक दिन पहले बाजार में हुआ भारी नुकसान, L&T के शेयरों ने नई ऊंचाई को छुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 3, 2021

मुंबई, 3 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     दीवाली की पूर्व संध्या और मुहूर्त ट्रेडिंग से एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार ने नुकसान के साथ क्लोज़िंग की। इसके लिए मुख्य कारण यह रहें कि आज बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खूब बिकवाली हुई। इसके कारण बाजार ने नकारात्मक स्तर पर क्लोज़िंग की। हालांकि, बाजार ने आज ओपनिंग अच्छी बढ़त के साथ की थी। 

ज्ञात हो कि कल 4 नवंबर को दीपावली की छुट्टी होने पर भी शेयर बाजार एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। यह हर साल दीवाली के दिन होता है। इस बार दीपावली के दिन NSE और BSE पर शाम 6:15 से लेकर शाम 7:15 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। समान्यतः इस दौरान निवेशक खरीदारी करते हैं। 

आज बुधवार 3 नवंबर को बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 257.14 अंकों के हानी के साथ 59,771.92 के स्तर पर क्लोज़िंग की, जबकि एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी ने आज 59.80 अंकों के नुकसान के साथ 17,829.20 के स्तर पर क्लोज़ किया। आज के दिन में सेंसेक्स को 0.43 प्रतिशत, जबकि निफ्टी को 0.33 प्रतिशत का घाटा हुआ। आज सेंसेक्स को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। 

ज्ञात हो कि आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अच्छी बढ़त के साथ ओपनिंग की थी। आज सुबह सेंसेक्स ने 246.15 अंकों के लाभ के साथ 60,275.21 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। दूसरी ओर निफ्टी ने आज सुबह 59 अंकों की वृद्धि के साथ 17,947.95 के स्तर पर ओपन किया। आज के दिन में सेंसेक्स का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 60,361.82 और 59,552.49 का रहा। वहीं निफ्टी में आज का उच्चतम स्तर 17,988.75 का रहा। जबकि निफ्टी ने आज 17,757.95 के निम्न स्तर को भी छुआ। 

आज का दिन एलएंडटी के लिए विशेष रहा। आज एलएंडटी ने अपने सार्वकालिक उच्च स्तर (1915) को छुआ। आज के दिन निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त एलएंडटी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, यूपीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। वहीं सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर रहें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.