ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाज़ार समाचार: बढ़त के सिलसिले पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 621 अंक लुढ़का

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 6, 2022

मुंबई, 6 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      नए साल 2022 में शेयर बाज़ार में लगातार बढ़त का सिलसिला जो चल रहा था, उसपर आज ब्रेक लग गया। आज गुरुवार को खराब शुरुआत के साथ कारोबार शुरू हुआ, पूरे दिन खराब कारोबार हुआ और अंत भी खराब हुआ।

आज गुरुवार 6 जनवरी के क्लोजिंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 621.31 अंक के नुकसान के साथ 59,601.84 के स्तर पर था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी-50 ने आज की क्लोज़िंग 179.35 के नुकसान के साथ 17,745.90 पर की। आज के दिन में सेंसेक्स 1.03% और निफ्टी 1% गिरा। हाईड अंतर से सेंसेक्स ज्यादा नुकसान में रहा।

ज्ञात हो कि आज मार्केट ने ओपनिंग भी खराब की थी। सेंसेक्स 492.60 अंको के घाटे के साथ 59,731.75 पर ओपन किया। निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 156.75 अंको के घाटे के साथ 17,768.50 के स्तर पर की। आज के दिन में सेंसेक्स का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 59,781.86 और 59,290.58 का रहा। निफ़्टी ने आज के कारोबार में 17,797.95 के उच्च और 17,655.55 के निम्न स्तर को छुआ। 

आज लगभग 1798 शेयरों में तेजी आई, 1336 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ़्टी के आज के कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले 5 शेयर रहें -जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, श्री सीमेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज। वहीं, आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले  टॉप 5 शेयर रहें -यूपीएल, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और आयशर मोटर्स।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.