ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेयर बाजार समाचार: निफ्टी-सेंसेक्स नए ऊंचाई का कीर्तिमान कायम किया, मगर मामूली बढ़त के साथ हुआ क्लोज

Photo Source :

Posted On:Monday, October 11, 2021

मुंबई, 11 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)      आज सप्ताह के प्रथम कारोबारी दिन में भारतीय शेयर बाजार के लिए उपलब्धियों वाला दिन रहा। आज भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अपने सार्वकालिक उच्चतम स्तर का रिकार्ड कायम किया। हालांकि शाम ढलते-ढलते यह बढ़त कायम नहीं रह सकी और क्लोज़िंग बेल के समय मात्र कुछ बढ़त के अंतर पर मार्केट क्लोज हुआ। 

आज सोमवार 11 अक्टूबर की क्लोज़िंग के समय बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 76.72 अंकों की बढ़त बनाते हुए 60,135.78 के स्तर पर था। वहीं एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी ने 50.75 अंकों के बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर क्लोज़िंग की। आज के दिन में सेंसेक्स ने 0.13 प्रतिशत, जबकि निफ्टी ने 0.28 प्रतिशत की बढ़त बनाई। आज निफ्टी ने दोगुने अंतर से सेंसेक्स को पछाड़ा। 

निफ्टी के लिए आज विशेष दिन रहा। निफ्टी ने आज पहली दफ़ा 18 हजार के स्तर को क्रॉस करते हुए 18,041.95 के स्तर के नए ऊंचाई का रिकार्ड कायम किया। उसी तरह सेंसेक्स ने भी 60,476.13 स्तर को छु कर नए ऊंचाई का कीर्तिमान कायम किया। आज के ओपनिंग बेल में सेंसेक्स 100.25 अंकों की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर ओपन हुआ था। वहीं निफ्टी 23.20 अंकों के नुकसान के साथ 17872 के स्तर पर ओपनिंग की थी। 

आज के दिन में हुए इस कमजोर क्लोज़िंग के लिए क्रूड ऑइल के बढ़ते दाम के साथ कई विदेशी बाजारों में आई मंदी की खबर ने मुख्य भूमिका निभाई। आज डाओ जोंस 0.03 प्रतिशत गिरा, नैस्डैक में 0.51 प्रतिशत, जबकि S&P 500 में 0.19 प्रतिशत का घाटा हुआ। 

आज के दिन में भारतीय शेयर बाजार में जिन पांच कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, वे हैं- टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, ग्रसिम इंडिया और पावर ग्रिड कॉर्प। दूसरी तरफ जिन 5 कंपनियों के शेयरों ने नुकसान झेला, वे हैं- TCS, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL और विप्रो। आज टाटा की एक कंपनी टाटा मोटर्स ने 8.57% ग्रोथ कर निवेशकों को मालामाल कर दिया। वहीं टाटा की ही एक कंपनी TCS ने 6.35% का नुकसान कराकर निवेशकों को कंगाल कर दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.