ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाज़ार समाचार: सेंसेक्स ने 60 और निफ्टी ने 18 हज़ार के आंकड़े के पार की क्लोजिंग

Photo Source :

Posted On:Monday, January 10, 2022

मुंबई, 10 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     अच्छे वैश्विक कारोबार और देश में कोरोना से लड़ने के माद्दा को भांपते हुए आज भारतीय शेयर बाज़ार में बंपर खरीदारी हुई। इस खरीदारी का यह परिणाम रहा कि आज बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अपने सकारात्मक स्तर से ऊपर जाकर क्लोजिंग की।

आज सोमवार 10 जनवरी के कारोबार के क्लोजिंग के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का  सेंसेक्स 650.98 अंक के फायदे के साथ साठ हजार से ऊपर (60,395.63) के स्तर पर था। वैसे ही आज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज 190.60 अंक के लाभ के साथ 18 हज़ार के स्तर से ऊपर (18,003.30) के स्तर पर क्लोज किया। आज सेंसेक्स ने 1.09%, और निफ्टी 1.07% लाभ कमाया। इस तरह से आज सेंसेक्स ज्यादा लाभ में रहा। 

ज्ञात हो कि सप्ताहांत के 2 दिन के गैप के बाद जब आज बाज़ार ने ओपन किया तभी बाज़ार ने अपना रुख साफ कर दिया। बता दें कि आज सेंसेक्स 255.74 अंक की बढ़त के साथ 60,070.39 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 100.60 अंको के लाभ के साथ 17,913.30 के स्तर पर किया। आज के कारोबार के दौरान निफ़्टी का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 18,017.45 और 17,879.15 रहा। वहीं, सेंसेक्स ने आज के कारोबार में 60,427.36 का उच्चतम और 59,987.18 का निम्नतम स्तर छुआ।

आज के कारोबार के क्लोजिंग के समय पीएसयू बैंक, आईटी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर, बैंक, रियल्टी सूचकांकों में 1-3 फीसदी की तेजी के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7-1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

आज लगभग 2472 शेयरों में तेजी आई, 948 शेयरों में गिरावट आई और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज के दिन निफ़्टी में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें -यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी। वहीं, आज के दिन में जिन 5 कंपनियों ने सबसे ज्यादा घाटा झेला, वे हैं-विप्रो, नेस्ले, डिविस लैब्स, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड कॉर्प।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.