ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाज़ार समाचार: ओमाइक्रोन के असर से सेंसेक्स 1189 और निफ़्टी 371 अंक लुढ़के

Photo Source :

Posted On:Monday, December 20, 2021

मुंबई, 20 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     देश में तेज़ी से बढ़ते ओमाइक्रोन केसेस की संख्या से निवेशकों के मन में साल 2020 जैसी मंदी आने की आशंका उत्पन्न हो रही है। इस कारण से निवेशक अपने निवेश को जोखिम में नहीं रखना चाह रहे हैं। इस कारण से आज पूरे दिन बिकवाली वाला कारोबार हुआ।

ज्ञात हो कि शेयर बाज़ार में आज के घाटे के कारोबार के लिए बढ़ते ओमाइक्रोन केसेस जिम्मेदार रहें। तेज़ी से संक्रमण क्षमता के कारण भारत में कोरोना के ओमाइक्रोन प्रकार के केसेस दिन प्रतिदिन हिसाब से बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण से शेयर बाज़ार के निवेशकों में विगत वर्ष 2020 के भांति मंदी आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विहषज्ञों ने ओमाइक्रोन को कम खतरनाक बताया है, मगर इसकी संक्रामकता बहुत ज्यादा बताई है। इसलिए  कोरोना के इस प्रकार के बहुत तेज़ी से प्रसार की संभावना है। विगत दिनों देश में मिले इसकी संख्या ने इस आशंका को और बढ़ा दिया है।

आज सोमवार 20 दिसंबर को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 1189.73 अंको के घाटे के साथ 55,822.01 के स्तर पर क्लोजिंग की। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 371 अंको के नुकसान के साथ 16,614.20 के स्तर पर की। आज सेंसेक्स (2.09%) और निफ़्टी (2.18%) ने 2 प्रतिशत से ज्यादा घाटा झेला, मगर निफ़्टी ज्यादा नुकसान में रहा।

ज्ञात हो कि दो दिनों के गैप के बाद जब आज बाज़ार खुला तब ही नकारात्मक माहौल का कारोबार बन गया। आज सेंसेक्स ने 494.48 अंको के नुकसान के साथ 56,517.26 पर खुला। वहीं निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 160.95 अंको के घाटे के साथ 16,824.25 पर की। आज ले दिन में सेंसेक्स का निम्न और उच्च स्तर क्रमशः 55132.68 और 56,538 रहा। निफ़्टी ने आज 16,840.10 का उच्च, जबकि 16,410 का निम्न स्तर छुआ।

आज के दिन में लगभग 621 शेयरों में तेजी आई, 2604 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज के दिन  निफ़्टी में शीर्ष पर रहने वाले शेयर थे -सिप्ला, एचयूएल और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज। वहीं आज सबसे ज्यादा घाटा झेलने वाले 5 शेयर थे -बीपीसीएल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और एसबीआई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.