ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेयर बाज़ार समाचार: टाटा को हुआ भारी घाटा, भारी नुकसान के साथ हुई सप्ताह के पहले दिन की क्लोजिंग

Photo Source :

Posted On:Monday, September 20, 2021

मुंबई, 20 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में आज सोमवार 20 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार ने बहुत भारी नुकसान के साथ दिन की क्लोज़िंग की। आज के दिन में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने खराब शुरुआत की, शुरुआती कुछ घंटों को छोड़ कर ज्यादातर समय नुकसान के साथ कारोबार किया और अंततः नुकसान के साथ क्लोज़िंग की। 

आज 20 सितंबर के क्लोज़िंग बेल के समय बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 524.96 अंकों के भारी नुकसान के साथ 58,490.93 के स्तर पर क्लोज़िंग की। वहीं, एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी ने आज के क्लोज़िंग बेल के समय 188.25 अंकों के नुकसान के साथ 17,396.90 के स्तर पर क्लोज़िंग की। आज के दिन में सेंसेक्स ने 0.89 प्रतिशत और निफ्टी ने 1.07 प्रतिशत का घाटा सहा। इस तरह से आज निफ्टी ने सेंसेक्स के मुकाबले ज्यादा नुकसान उठाया। 

आज के ओपनिंग बेल के समय सेंसेक्स ने 352.16 अंक और 0.60 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,663.73 पर खुला। वहीं, निफ्टी ने आज 126.40 अंकों और 0.72 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,458.80 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। आज के दिन में सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 59,202.56 का रहा और सेंसेक्स ने 58,389.69 के निम्नतम स्तर पर जाकर कारोबार किया। निफ्टी ने आज के कारोबार में 17,622.75 के उच्चतम और 17,361.80 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया। 

निफ्टी में आज के दिन सबसे ज्यादा नुकसान टाटा स्टील के शेयरों का हुआ जहां पर उसने आज एक दिन में 10% का घाटा उठाया। उसके बाद JSW, हिंडाल्को, UPL और BPCL के शेयरों ने घाटा सहा। वहीं जिन पांच कंपनियों के शेयर आज सबसे ज्यादा फायदे में रहें, वे हैं- HUL, बजाज फिनसर्व, ITC, NESTLE और HCL TECH, जहां पर सबसे ज्यादा फायदा HUL को 2.88 प्रतिशत का हुआ। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.