ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाज़ार समाचार : बिकवाली के प्रभाव में बाज़ार मुह के बल गिरा, सेंसेक्स साढे पांच सौ से ज्यादा गिरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 18, 2022

मुंबई, 18 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      आज मंगलवार 18 जनवरी का कारोबार बाज़ार में मानों मंदी लेकर आ गया। आज बाज़ार मेजिस तरह से बिकवाली हुई, जिस तरह से नकारात्मक कारोबार हुआ, वह देखकर बाज़ार की बढ़ती रफ्तार रुक गई। आज लगभग 1007 शेयरों में तेजी आई है, 2218 शेयरों में गिरावट आई है और 59 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज मंगलवार 18 जनवरी के कारोबारी दिन की समाप्ति पर BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 554.05 अंको के नुकसान के साथ 60,754.86 पर था। जबकि निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 195.05 अंको के घाटे के साथ 18,113.05 पर की। आज के कारोबार में सेंसेक्स को 0.90% का घाटा हुआ। वहीं, निफ़्टी ने 1.07% का घाटा झेला। सेंसेक्स के मुक़ाबले आज निफ़्टी को ज्यादा नुकसान हुआ।

हालांकि, आज बाज़ार ने आज ओपनिंग बहुत ही अच्छी की थी, जहां पर सेंसेक्स 121.86 अंक बढ़कर 61,430.77 पर ओपन किया। वहीं, निफ़्टी ने 29.10 अंको के लाभ के साथ 18,337.20 के स्तर पर ओपन किया था। आज पूरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक स्तर पर कारोबार किया। आज के दिन में निफ़्टी का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 18,350.95 और 18,085.90 रहा। सेंसेक्स ने आज के दिन में 61,475.15 का उच्च और 60,662.57 का निम्न स्तर पर कारोबार किया।

आज के दिन में निफ्टी में घाटा झेलने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें -टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स और टेक महिंद्रा । वहीं आज लाभ में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें-एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक। आज के लाभुक शेयरों की लिस्ट देखकर कहा जा सकता है कि आज बैंकों का दिन रहा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.