ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

लगातार दूसरे दिन शेयर बाज़ार में आई तेज़ी, सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ें

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 22, 2021

मुंबई, 22 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)     भारतीय शेयर मार्केट आज लगातार दूसरे दिन सकारात्मक बढ़त के साथ क्लोज हुआ। ज्ञात हो कि आज मार्किट के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ़्टी ने 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। कल के भांति आज भी के बढ़त के लिए भी विदेशी निवेश और बाज़ारों की रौनक भारतीय बाज़ार की बढ़त के लिए जिम्मेदार रहें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ओमाइक्रोन पर दिए बयान ने भी निवेशकों के मन में विश्वास और उत्साह बनाया।

आज बुधवार 22 दिसंबर को भारतीय शेयर बाज़ार के सेंसेक्स ने 611.55 अंको की बढ़त के साथ 56,930.56 के स्तर पर क्लोजिंग की। निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 184.70 अंको की बढ़त के साथ सत्रह हज़ार से थोड़ा कम के स्तर 196,955.50 पर किया। आज सेंसेक्स 1.09%, जबकि निफ़्टी 1.10% बढ़ा। सेंसेक्स के मुकाबले निफ़्टी ने आज ज्यादा लाभ में रहा।

ज्ञात हो कि आज मार्केट ने सकारात्मक शुरुआत की थी। एक ओर जहां सेंसेक्स 280.48 अंक बढ़कर 56,599.47 पर ओपन हुआ। वहीं, निफ़्टी ने आज 94.70 अंको की बढ़त के साथ 16,865.55 पर ओपनिंग की। आज के दिन में सेंसेक्स ने 56,989.01 के उच्च और 56,471.03 के निम्न स्तर को छुआ।

आज के दिन मेंलगभग 2365 शेयरों में तेजी आई है, 885 शेयरों में गिरावट आई है और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ़्टी में आज के टॉप 5 लाभ प्राप्त करने वाले शेयर रहें -हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, डिविस लैबोरेटरीज, बजाज फाइनेंस और आयशर मोटर्स। वहीं, आज निफ़्टी में टॉप लूज़र शेयर रहें -लॉसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, विप्रो, अदानी पोर्ट्स और आईओसी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.