ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

Stock market today :सप्ताह के पहले दिन बाज़ार हुआ क्रैश, FMCG को सबसे ज्यादा नुकसान

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

मुंबई, 21 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)      रूस-यूक्रेन यद्ध में परमाणु हमलों की धमकियां आने के बाद वैश्विक स्तर के साथ-साथ भारत में भी निवेशक सकते में आ गए हैं। इसका परिणाम आज भारतीय बाज़ार में भारी गिरावट के रूप में दर्ज हुआ। बाज़ार ने आज (Stock market today) सुबह ढलान की जो रफ्तार पकड़ी वह नुकसान के क्लोज़िंग पर जाकर खत्म हुई।

 
आज (Stock market today) सोमवार 21 मार्च को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 571.44 अंको के घाटे के साथ 57,292.49 के स्तर पर अपने दिन का अंत किया। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी50 ने आज की क्लोज़िंग 169.45 अंको के घाटे के साथ 17,117.60 के स्तर पर की। आज के दिन में सेंसेक्स 0.99% गिरा, जबकि निफ़्टी में 0.98% की गिरावट हुई।
 
ज्ञात हो कि आज बाज़ार (Stock market today) ने ओपनिंग बहुत अच्छी की थी, जिसमें सेंसेक्स 166.48 अंको के लाभ के साथ 58,030.41 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ़्टी ने 42.45 अंको के लाभ के साथ 17,329.50 के स्तर पर ओपन किया। आज के दिन निफ़्टी का उच्चतम और निम्नतम स्तर 17,353.35 और 17,096.40 रहा। सेंसेक्स में आज का उच्चतम स्तर 58,127.95 और निम्नतम स्तर 57,229.08 रहा।
 
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज (Stock market today) का बेस्ट परफार्मिंग सेक्टर निफ़्टी मेटल और सबसे खराब परफार्मिंग सेक्टर FMCG रहा। सेक्टरों में ऑटो, बैंक, रियल्टी और पावर शेड में एक-एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही, जबकि धातु के नामों में खरीदारी देखी गई। मिडकैप इंडेक्स में आधा फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। 
 
भारतीय शेयर बाज़ार नें आज (Stock market today) लगभग 1516 शेयरों में तेजी आई है, 1919 शेयरों में गिरावट आई है और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर में आज मात्र चार शेयर लाभ में रहें- टाइटन, NTPC, सनफार्मा और HDFC बैंक। वहीं, आज सेंसेक्स में सबसे ज्यादा घाटा उठाने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.