ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

Stock market today: वैश्विक दबाव के कारण बाज़ार में आई ढलान, सेंसेक्स 304 अंक गिरा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 23, 2022

मुंबई, 23 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     वैश्विक स्तर पर शेयर मार्केट में गिरावट का असर आज भारतीय बाज़ार पर भी गिरा, और इसके प्रभाव में यहां भी खूब बिकवाली हुई। हालांकि आज की ओपनिंग अच्छी हुई थी, मगर बिकवाली के प्रभाव में दोपहर होने से पहले ही बाज़ार नकारात्मक स्तर में पहुंच गया था, जो नुकसान के क्लोज़िंग से खत्म हुआ। आज लगभग 1424 शेयरों में तेजी आई, 1891 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज (Stock market today) की क्लोज़िंग के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 304.48 अंको के नुकसान के साथ 57,684.82 के स्तर पर था। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोज़िंग 69.85 अंको के घाटे के साथ 17,245.65 के स्तर पर की। आज के दिन में सेंसेक्स 0.53% और निफ़्टी 0.40% गिरा।  

ओपनिंग बेल के समय सेंसेक्स ने 209.34 अंको की बढ़त के साथ 58,198.64 के स्तर पर था। निफ़्टी ने आज (Stock market today) की ओपनिंग 89.55 अंको के लाभ के साथ 17,405.05 के स्तर पर की थी। आज के कारोबारी दिन में सेंसेक्स का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 58,416.56 और 57,568.59 रहा। निफ़्टी का आज उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 17,442.40 और 17,199.60 रहा। 

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज (Stock market today) का बेस्ट परफार्मिंग सेक्टर निफ़्टी मेटल और सबसे खराब परफार्मिंग सेक्टर निफ़्टी ऑटो रहा। सेक्टरों में हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जबकि ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी में बिकवाली देखी गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगातार दूसरे दिन सपाट नोट पर बंद हुए।

निफ़्टी में आज के टॉप 5 लाभार्थी शेयर रहें- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डिविस लैब्स, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टाटा स्टील और यूपीएल। वहीं, आज घाटा उठाने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और सिप्ला।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.