ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

Stock market today: बाज़ार में आया उछाल, सेंसेक्स में 696 अंकों की आई बढ़त

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 22, 2022

मुंबई, 22 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)        सप्ताह का दूसरा कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाज़ार में कमबैक का दिन रहा। आज सुबह के शुरुआती कारोबार को छोड़कर बाकी के समय मार्केट ने सकारात्मक स्तर पर कारोबार किया, और क्लोजिंग भी अच्छी बढ़त के साथ हुई। आज भारतीय शेयर बाज़ार में लगभग 1573 शेयरों में तेजी आई, 1745 शेयरों में गिरावट आई और 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज वेदांता के शेयर (vedanta share price) ने अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 416 रुपए के स्तर को छुआ। हालांकि इसकी क्लोजिंग 404 रुपए के स्तर पर हुई। 

 
आज (Stock market today) के क्लोज़िंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 696.81 अंको के लाभ के साथ 57,989.30 के स्तर पर था। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोज़िंग 197.90 अंको के लाभ के साथ 17,315.50 के स्तर पर की। आज के दिन में निफ़्टी के 1.16% की बढ़त को पछाड़ते हुए सेंसेक्स ने 1.22% की बढ़त बनाई।
 
आज (Stock market today) की ओपनिंग की बात करें, तो आज बहुत मामूली बढ़त के साथ बाज़ार खुला था। सेंसेक्स 5.08 अंको के लाभ के साथ 57,297.57 के स्तर पर ओपन किया था। निफ़्टी ने 2.80 अंको के लाभ के साथ 17,120.40 के स्तर पर ओपनिंग की थी। आज के पूरे कारोबारी दिन में निफ़्टी का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 17,334.40 और 17,006.30 रहा। सेंसेक्स ने आज के कारोबार में 58,052.87 का उच्च, जबकि 56,930.30 का निम्न स्तर छुआ।
 
सेक्टोरियल इंडेक्स में आज (Stock market today) निफ़्टी आईटी ने बाजी मारते हुए बेस्ट परफॉर्म किया। दूसरी ओर निफ़्टी FMCG ने आज सबसे खराब परफॉर्म किया। सेक्टरों में आईटी, ऑटो, बैंक और तेल एवं गैस सूचकांकों में प्रत्येक में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि रियल्टी सूचकांक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए।
 
निफ़्टी में आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहे वाले टॉप शेयर रहें- टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईओसी। इसके विपरीत, आज के टॉप 5 लूज़र शेयर्स रहें- एचयूएल, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला और डिविस लैब।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.