ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाजार नए ऊंचाई की ओर, सेंसेक्स ने 55 हजार के आंकड़े को किया क्रॉस

Photo Source :

Posted On:Friday, August 13, 2021

मुंबई, 13 जुलाई 2021  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में आज शुक्रवार 13 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में बहुत सकारात्मक कारोबार हो रहा है। इस कारोबार के परिणामस्वरूप भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज अपने सार्वकालिक उच्चतम स्तर को छू लिया है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स के लिए आज का दिन तो बहुत ही उपलब्धियों से भरा हुआ रहा। सेंसेक्स ने आज पहली बार 55 हजार के आंकड़े को क्रॉस किया है। उसी प्रकार एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी ने भी पहली बार 16,500 के आंकड़े को छुआ और क्रॉस किया है। 

ज्ञात हो कि आज सेंसेक्स ने सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में 67.97 अंकों की बढ़त बनाते हुए कल से 0.12 प्रतिशत ज्यादा 54,911.95 के स्तर पर ओपनिंग की। उसी प्रकार निफ्टी ने भी आज बहुत शानदार ओपनिंग प्राप्त की। आज के ओपनिंग बेल के समय निफ्टी 21.30 अंक ज्यादा पर 16,385.70 के स्तर पर खुला। 

अच्छी ओपनिंग प्राप्त करने के बाद जब आज की ट्ट्रेडिंग शुरू हुई तो शेयर बाजार रॉकेट की गति से ऊपर की ओर भागने लगा, और जल्द ही अपने सार्वकालिक उच्चतम शिखर को छू लिया। खबर लिखे जाने के समय भी बाजार के दोनों दिग्गज सूचकांक अपने फूल स्पीड में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 427.74 अंकों और 0.78 प्रतिशत की बढ़त बनाते हुए 55,271.72 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 121.90 अंकों और 0.74 प्रतिशत की बढ़त बनाते हुए 16,486.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 55,317.07 अंकों के उच्चतम स्तर को छू लिया है, जोकि अभी तक का सेंसेक्स का  सार्वकालिक उच्च स्तर भी है। दूसरी तरफ निफ्टी ने आज 16,500.40 के उच्च स्तर को छुआ है, जो निफ्टी का भी सार्वकालिक उच्च स्तर है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.