ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

लगातार चौथे कारोबारी दिन में शेयर ने की सकारात्मक क्लोजिंग, सेंसेक्स 533 अंक बढ़ा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 12, 2022

मुंबई, 12 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      शेयर बाज़ार में बढ़त का दौर आज बुधवार 12 जनवरी को भी जारी रहा। आज मार्केट ने अच्छी बढ़त के साथ ओपनिंग किया, पूरे दिन अच्छे बढ़त के साथ सकारात्मक स्तर से ऊपर कारोबार किया और अंततः दिन की क्लोजिंग भी शानदार बढ़त बनाते हुए की।

आज बुधवार 12 जनवरी के दिन की क्लोजिंग के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के 30 शीर्ष कंपनियों के सूचकांक सेंसेक्स ने 533.15 अंकों की बढ़त के साथ 61 हज़ार से ऊपर (61,150.04) के स्तर पर था। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी50 ने आज के दिन में 156.60 अंको की बढ़त बनाते हुए 18,212.35 के स्तर पर क्लोजिंग की। आज के दिन में सेंसेक्स 0.88% की बढ़त बनाते हुए निफ़्टी (0.87%) को पछाड़ दिया।

आज की ओपनिंग में सेंसेक्स ने 397.48 अंको की बढ़त के साथ 61,014.37 पर ओपनिंग की। वहीं, निफ़्टी ने आज की ओपनिंग  114.65 अंको की बढ़त के साथ 18,170.40 के स्तर पर ओपनिंग की थी। आज सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 61,218.19 और निम्नतम स्तर 60,850.93 था। निफ़्टी ने आज के कारोबार में 18,227.95 के उच्च और 18,128.80 के निम्न स्तर पर कारोबार किया।

आज के कारोबार  में सेक्टर के अनुसार कारोबार में मेटल, पावर, ऑटो, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में लगभग 1-2 फीसदी की तेजी आई, जबकि आईटी और फार्मा इंडेक्स आज सपाट रहें। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज 0.7-1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

आज लगभग 1694 शेयरों में तेजी आई है, 1554 शेयरों में गिरावट आई है और 54 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के दिन में निफ़्टी में सबसे ज्यादा फायदा देने वाले टॉप 5 शेयर रहें -एमएंडएम, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और ओएनजीसी। वहीं, निफ़्टी के आज के कारोबार में सबसे ज्यादा घाटा झेलने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें -टाइटन कंपनी, टीसीएस, श्री सीमेंट्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और सिप्ला।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.