ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सप्ताहांत में शेयर बाजार ने की बंपर क्लोज़िंग, एक दिन में सेंसेक्स 767 अंक ऊपर चढ़ा

Photo Source :

Posted On:Friday, November 12, 2021

मुंबई, 12 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     लगातार तीन दिनों तक नुकसान वाला कारोबार करने के बाद आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में भारतीय शेयर बाजार ने शानदार कमबैक किया। आज के दिन में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अच्छी ओपनिंग की थी, दिन भर अच्छे स्तर पर कारोबार किया और क्लोज़िंग भी शानदार स्तर पर की। आज के दिन में शेयर बाजार को ग्रोथ देने के लिए आईटी, पावर, रियल सेक्टर और कैपिटल सेक्टर ने यहां योगदान दिया। 

सप्ताहांत में आज शुक्रवार 12 नवंबर को बीएसई (बीएसई) के 30 कंपनियों के सूचकांक सेंसेक्स ने 767.00 अंकों की बढ़त के साथ 60,686.69 के स्तर पर आज के दिन के कारोबार की समाप्ति की। वहीं, एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी ने आज की क्लोज़िंग 229.20 अंकों की बढ़त के साथ 18,102.80 पर की थी। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही 1.28 प्रतिशत की बढ़त प्राप्त करते हुए बराबरी पर कारोबार किया। आज के दिन में निफ्टी का 18000 के ऊपर और सेंसेक्स के 60 हजार के ऊपर के स्तर पर क्लोज़िंग होनी शेयर बाजार के लिए सुखद संदेश है। 

ज्ञात हो कि आज सुबह भी दोनों सूचकांकों ने अच्छी ओपनिंग प्राप्त की थी। आज की सुबह बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 328.35 अंकों के साथ 60,248.04 के स्तर पर आज के सत्र की शुरुआत की। वहीं, एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज)  के निफ्टी ने आज की ओपनिंग 104 अंकों की बढ़त के साथ 17,977.60 के स्तर पर की थी। आज के दिन में सेंसेक्स ने 60,750.72 के उच्चतम और 59,997.96 के निम्नतम स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी ने आज के कारोबार में 18,123.00 के उच्च और 17,905.90 के निम्न स्तर को छुआ। 

आज निफ्टी में जिन पांच कपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा फायदा दिया, वे हैं - टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो, एचडीएफसी और इंफोसिस। वहीं जिन पांच कंपनियों ने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया, वे हैं -बजाज ऑटो, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक और आईओसी। ज्ञात हो कि टाटा स्टील ने आज 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ ओपन किया था, मगर शाम आते-आते बिकवाली के कारण टाटा स्टील का शेयर भी नुकसान में आ गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.