ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेयर मार्केट ने की बंपर शुरुआत, सेंसेक्स के आज 55 हज़ार के छूने के हैं आसार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 4, 2021

मुंबई, 4 अगस्त 2021 भारतीय शेयर बाजार में विगत सोमवार से आए बूम ने मार्केट में एकाएक तेजी ला दी है। यह तेजी आज भी जारी रहने की उम्मीद है। आज सुबह शेयर बाजार को मिले ओपनिंग को देखते हुए तो यह उम्मीद भी लगाई जा रही है कि सेंसेक्स आज 55 हजार के आंकड़े के पार चला जाए। उम्मीद है कि अगर पार नहीं भी गया तो 55 हजार के आसपास तो जरूर पहुंच सकता है। 

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों को बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। शेयर बाजार में मॉर्निंग बेल के समय बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 247.46 अंकों की बढ़त प्राप्त करते हुए 54,071.22 के स्तर पर ओपनिंग की, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी सेंसेक्स के रुख का पालन करते हुए 64.50 अंकों की बढ़त बनाते हुए 16,195.25 पर ओपन हुआ। 

खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स ने 1.05 प्रतिशत की बढ़त बना ली थी और 562.80 अंक चढ़ते हुए 54,386.16 के स्तर पर कारोबार कर रही थी। दूसरी तरफ निफ्टी ने 152.55 अंक की बढ़त बनाते हुए 16,283.30 पर कारोबार कर रही थी। खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 0.95 प्रतिशत ऊपर चढ़ा था। 

ज्ञात हो कि विगत सप्ताह के विपरीत इस सप्ताह शेयर मार्केट में बहुत ही सकारात्मक कारोबार हो रहा है। विगत हफ्ते मार्केट ने नुकसान के साथ सप्ताह का अंत किया था, और इस हफ्ते के दो दिनों में मार्केट ने अच्छी बढ़त बना ली है। आज तीसरे दिन भी मार्केट बहुत अच्छा कारोबार कर रहा है। 

तो क्या यह मान के चला जाए कि मार्केट अब बढ़त की तरफ चल पड़ा है? हालांकि यह निश्चिंत होकर नहीं कहा जा सकता, मगर केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी संग्रहण में वृद्धि, रोजगार के स्तर पर सुधार और कोरोना केसेस में कमी को देखते हुए भविष्य में अच्छे कारोबार की उम्मीद की जा सकती है।  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.