ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाज़ार ने खुलकर किया बजट का स्वागत, सेंसेक्स 848 अंक चढ़कर हुआ बंद

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 1, 2022

मुंबई, 1 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     आज मंगलवार 1 फरवरी के दिन शेयर बाज़ार के लिए बहुत ही विशेष रहा। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में भले ही सरकार ने कई नए टैक्सों का ऐलान किया, मगर निवेशकों के लिए यह काफी प्रोग्रेसिव बजट रहा। इसी के कारण आज के ज्यादातर कारोबार के दौरान बाज़ार ने बढ़त के साथ कारोबार किया। हालांकि बजट पेश होने के तुरंत बाद मुनाफावसूली के कारण बाज़ार नकारात्मक जोन में गया था, मगर मार्केट ने फिर कमबैक किया और अन्ततः अच्छी बढ़त के साथ क्लोजिंग किया। विगत हफ्ते के दौरान भारी गिरावट के बाद आज की सकारात्मक क्लोजिंग एक अच्छी शुरुआत है।

आज मंगलवार 1 फरवरी के क्लोजिंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का 30 शीर्ष कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 848.40 अंक चढ़कर 58,862.57 के स्तर पर था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का 50 शीर्ष कंपनियों का सूचकांक निफ़्टी ने आज की क्लोज़िंग 237 अंको की बढ़त के साथ 17,576.85 पर की। आज के कारोबार में निफ़्टी के 1.37% की बढ़त के मुकाबले सेंसेक्स 1.46% बढ़ा। आज के दिन में लगभग 1683 शेयरों में तेजी आई है, 1583 शेयरों में गिरावट आई है और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सेक्टरों में आज ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, जबकि बैंक, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, रियल्टी और मेटल इंडेक्स 1-5 फीसदी चढ़े। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई।

ज्ञात हो कि बजट पेश होने से पूर्व जब आज बाज़ार ने अपना कारोबार शुरू किया था, तभी बढ़त वाली ओपनिंग करके अपना रुख साफ कर दिया था। आज सेंसेक्स 658.69 अंक चढ़कर 58,672.86 के स्तर पर खुला। आज के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 59,032.20 के उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था। वहीं मुनाफावसूली के चक्कर में एक समय 57,737.66 के निम्नतम स्तर पर जाकर भी कारोबार किया। वही हाल निफ़्टी का भी रहा। निफ़्टी ने आज 189.60 अंक की बढ़त के साथ 17,529.45 पर ओपनिंग की थी, और आज के कारोबार में 17,622.40 के उच्चतम और 17,244.55 के निम्नतम स्तर पर जाकर कारोबार किया।

निफ़्टी में आज के दिन में जिन 5 कंपनियों ने सबसे ज्यादा लाभ दिया, वे हैं- टाटा स्टील, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, श्री सीमेंट्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज। वहीं, घाटा उठाने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- बीपीसीएल, आईओसी, टाटा मोटर्स, एमएंडएम और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.