ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शेयर बाजार में दिन भर हुआ भारी उतार-चढ़ाव, बढ़त के साथ बाजार ने की सकारात्मक क्लोज़िंग

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 12, 2021

मुंबई, 12 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन में आज भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। मगर कारोबार के अंत मार्केट ने अपने आप को संतुलित करते हुए बढ़त के साथ सकारात्मक स्तर पर क्लोज़िंग की। आज के दिन में ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार किया। इसका फायदा भारतीय शेयर बाजार को भी हुआ। 

आज मंगलवार 12 अक्टूबर के क्लोज़िंग बेल के समय बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 148.53 अंकों की बढ़त के साथ 60,284.31 के स्तर पर था। दूसरी ओर एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी ने 46.00 अंकों की बढ़त के साथ 17,991.95 के स्तर पर क्लोज़िंग की। आज के दिन सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत, जबकि निफ्टी ने 0.26 प्रतिशत की बढ़त बनाई। निफ्टी ने आज मामूली अंतर से रेस जीती।

आज भी बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी। एक ओर सेंसेक्स जहां 117.08 अंकों की बढ़त बनाते हुए 60018.70 के स्तर पर आज के सत्र की शुरुआत की थी, वहीं निफ्टी ने आज 11.70 अंकों की बढ़त के साथ 17934.30 के स्तर पर आज की शुरुआत की। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 60,331.74 के उच्चतम और 59,885.39 के निम्नतम स्तर को छुआ। निफ्टी में आज का निम्न स्तर 17,864.95 का, जबकि उच्च स्तर 18,008.65 का रहा। 

आज के दिन में जिन पांच कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त बनाई, वे हैं- टाइटन, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और डिविस लैब। वहीं जिन पांच कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया, वे हैं-  एचसीएल टेक, एचडीएफसी लाइफ, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.