ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

2021 की तीसरी तिमाही में यूनिकॉर्न क्लब में करीब 10 नए खिलाड़ी होंगे शामिल: पीयूष गोयल

Photo Source :

Posted On:Monday, October 18, 2021

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज ट्वीट करके कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र में भारत एक निवेश चुंबक के रूप में उभरा है। इसके साथ ही उन्होंने PwC इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि साल 2021 की तीसरी तिमाही में यूनिकॉर्न क्लब में करीब 10 नए खिलाड़ी शामिल हुए।

ज्ञात हो कि PwC इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल की तीसरी तिमाही जोकि सितंबर में खतम हुआ है में यूनिकॉर्न जोड़ने के मामले में भारत ने विश्व के कई शीर्ष देशों यथा- चीन, यूके, कानाडा आदि को को पीछे छोड़ कर दूसरा स्थान हासिल किया है। 

इसी PwC इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया सितंबर तिमाही में भारत आई कि इस दौरान कुल 10 यूनिकॉर्न को जोड़ा गया है। वहीं इस तिमाही में चीन ने 7, हांगकांग ने चार, यूके और कनाडा ने 4-4 यूनिकॉर्न जोड़े हैं। इससे साफ पता चलता है कि भारत में बड़े पैमाने पर निवेश आया है और आ रहा है। 

बता दें कि इस लिस्ट में अमेरिकी ने 68 यूनिकॉर्न जोड़ कर पहले पायदान पर स्थान पाया है। भारतीय स्टार्टअप्स ने 347 डील्स के जरिए करीब 11 बिलियन डॉलर का फंड जुटाया है। यह पहली बार है जब किसी भी तिमाही में भारतीय स्टार्टअप्स ने 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का फंड जुटाया है। 

बता दें कि विगत कुछ समय में भारत सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए टैक्स में छूट के साथ-साथ कई प्रोत्साहन वाली नीतियां बनाई हैं। जिससे प्रेरित होकर देशी-विदेशी निवेशक इन स्टार्टअप्स में निवेश कर रहे हैं। इसके कारण भारत यूनिकॉर्न हब बनता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि देसह में तेजी से स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ते जा रही है और इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.